Stock market : निफ्टी-सेंसेक्स में कमजोरी बढ़ी, मार्केट एक्सपर्ट्स को बाजार में उठापटक जारी रहने की उम्मीद

Market today:बाजार में आज काफी वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। मेहता इक्विटीज़ के प्रशांत तापसे का कहना है कि भारत में कोविड-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के मामलों में बढ़त, 4 जनवरी को आने वाले एफओएमसी मिनट और सप्ताह के अंत में आने वाले यूएस एनएफपी आंकड़े जैसे कारणों के चलते बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहने की आशंका है

अपडेटेड Jan 02, 2024 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Stock market : निफ्टी पर कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है

Stock market : आज 2 जनवरी को सपाट खुलने के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में गिरावट बढ़ गई है। बाजार में जारी वोलैटिलिटी और लाल सागर पर ताजा चिंताओं के बीच बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। सुबह 11:12 बजे के आसपास सेंसेक्स 580 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 71,700.79 पर और निफ्टी 138 अंक यानी 0.64 फीसदी फिसल कर 21,603 के स्तर पर दिख रहा था।

एनएसई पर ट्रेड हो रहे 2,408 शेयरों में से लगभग 776 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 1,547 शेयरों में गिरावट दिख रही है। जबकि 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्रॉडर मार्केट में बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप इंडेक्सों में भी 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी पर कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक पर सबसे ज्यादा दबाव है।


बाजार में आज काफी वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। मेहता इक्विटीज़ के प्रशांत तापसे का कहना है कि भारत में कोविड-19 सब-वैरिएंट जेएन.1 के मामलों में बढ़त, 4 जनवरी को आने वाले एफओएमसी मिनट और सप्ताह के अंत में आने वाले यूएस एनएफपी आंकड़े जैसे कारणों के चलते बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहने की आशंका है।

Trade Spotlight : अशोक लीलैंड, जीएसएफसी और जेबीएम ऑटो में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

प्रशांत की सलाह है कि इस समय निफ्टी में वर्तमान भाव पर 21,301 के स्टॉपलॉस के साथ 21, 900 और 22,100 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। ये लक्ष्य हासिल होने के बाद निफ्टी 22,500-22,750 की तरफ भी जाता दिख सकता है। वहीं, बैंक निफ्टी में भी उनकी वर्तमान भाव पर 47,601 के स्टॉपलॉस के साथ 48,636 और 49,000 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। ये लक्ष्य हासिल होने के बाद बैंक निफ्टी 49,501-50,000 की तरफ भी जाता दिख सकता है।

प्रशांत तापसे की सलाह है कि एक हफ्ते के नजरिए से इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए अदानी पोर्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोल इंडिया, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और टेक महिंद्रा पर नजर रखनी चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।