Daily Voice: कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की प्रेसीडेंट और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राधवी देशपांडे ने मनीकंट्रोल के साथ बाजार की दशा और दिशा पर देश की इकोनॉमी पर लंबी बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से फाइनेंशियल और आईटी शेयरों को लेकर तेजी का नजरिया रखती हैं। इस समय फाइनेंशियल सेक्टर के लिए अनुकूल माहौल है। फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों की बैलेंस सीट मजबूत है। क्रेडिट ग्रोथ में मजबूती देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कर्ज की लागत भी कम है। इसके अलावा फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों के वैल्यूएशन भी इस समय अच्छे नजर आ रहे हैं।
