Daily Voice: PSU कंपनियों में निवेश के अच्छे मौके, आगे ऑटो और ऑटो एंसिलरी में भी दिखेगी तेजी

अभिषेक अग्रवाल का मानना है कि PSUs कंपनियां इस समय अच्छी नजर आ रही हैं। इन कंपनियों को सरकार से डिफेंस, तेल और गैस, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े तमाम बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके अलावा मेक इन इंडिया पर सरकार के फोकस से भी इनको काफी फायदा होने की संभावना है। इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अभिषेक अग्रवाल का मानना है कि ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर भी काफी अच्छे नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के बैकिंग संकट पर बात करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 50 साल पर नजर डालें तो हर दशक में एक बार वित्तीय संकट उत्पन्न होता है। वही हमें इस बार भी देखने को मिल रहा है

Daily Voice: रॉकस्टड कैपिटल (Rockstud Capital) के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर अभिषेक अग्रवाल ने मनीकंट्रोल के साथ भारतीय इकोनॉमी और बाजार की वर्तमान और आगे की दशा और दिशा पर बातचीत करते हुए कहा कि वे AMC(एसेट मैनेजमेंट कंपनी) स्टॉक्स को लेकर काफी चितिंत है। सेबी ने इनके फीस के ढ़ॉचे, इनके खर्चे और म्यूचुअल फंडों द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज पर एक डिटेल स्टडी शुरु की है। इसके साथ ही डेट म्यूचुअल फंड पर मिलने वाले लॉन्गटर्म कैपिटल गेन टैक्स बेनिफिट्स को भी एकाएक हटा लिया गया है।

PSUs कंपनियां लग रही अच्छी

हालांकि अभिषेक अग्रवाल का मानना है कि PSUs कंपनियां इस समय अच्छी नजर आ रही हैं। इन कंपनियों को सरकार से डिफेंस, तेल और गैस, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े तमाम बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके अलावा मेक इन इंडिया पर सरकार के फोकस से भी इनको काफी फायदा होने की संभावना है।


ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर में आगे दिखेगी तेजी

इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अभिषेक अग्रवाल का मानना है कि ऑटो और ऑटो एंसिलरी सेक्टर भी काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। आगे इनमें निवेशकों का रुझान बढ़ता दिखेगा। इनका मानना है कि मोबिलिटी में बढ़ोतरी, आर्थिक स्थिति में सुधार और माल-भाड़े में अच्छी बढ़त के कारण आगे इन सेक्टर को फायदा होगा।

अमेरिका के बैकिंग संकट पर बात करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 50 साल पर नजर डालें तो हर दशक में एक बार वित्तीय संकट उत्पन्न होता है। वही हमें इस बार भी देखने को मिल रहा है। हालांकि अभिषेक का मानना है कि यह संकट 2008 के संकट जितना गंभीर नहीं है। 2008 के संकट के बाद दुनिया भर के सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने बहुत कुछ सीखा है ऐसे में वर्तमान संकट के बहुत ज्यादा गंभीर होने की संभावना नहीं है।

नायका, जोमैटो और पेटीएम का वैल्यूएशन सही लेवल पर, जानिए क्या अब निवेश का मौका है!

खपत वाले शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस समय खपत वाले शेयरों को लेकर सर्तक हैं क्योंकि इनकी ग्रोथ में सुस्ती दिख रही है और उनका वैल्यूएशन भी काफी महंगा दिख रहा है। हालांकि पाम ऑयल, कच्चा तेल और दूसरे कच्चे माल की कीमत में आई गिरावट इनके लिए शुभ संकेत है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।