Daily Voice: रॉकस्टड कैपिटल (Rockstud Capital) के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर अभिषेक अग्रवाल ने मनीकंट्रोल के साथ भारतीय इकोनॉमी और बाजार की वर्तमान और आगे की दशा और दिशा पर बातचीत करते हुए कहा कि वे AMC(एसेट मैनेजमेंट कंपनी) स्टॉक्स को लेकर काफी चितिंत है। सेबी ने इनके फीस के ढ़ॉचे, इनके खर्चे और म्यूचुअल फंडों द्वारा लगाए जाने वाले चार्ज पर एक डिटेल स्टडी शुरु की है। इसके साथ ही डेट म्यूचुअल फंड पर मिलने वाले लॉन्गटर्म कैपिटल गेन टैक्स बेनिफिट्स को भी एकाएक हटा लिया गया है।
