बाजार एक बार फिर तेजी के लिए तैयार नजर आ रहा है। इस क्रम में यह अपने पिछले हाई फिर से हिट कर रहा है। हालांकि ग्लोबल मैक्रो कंडीशन में बदलाव के साथ बीच-बीच में हमें भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जामा वेल्थ (Jama Wealth) राम कल्याण मेदुरी (Ram Kalyan Medury) ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में ये बातें कही हैं।
टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सर्विसेज का 23 का साल अनुभव रखने वाले राम कल्याण का यह भी मानना है कि भारत की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी काफी मजबूत है। हाल के सालों में इसमें और भी मजबूती आई है। ऐसे में हमें भारतीय बाजार में निवेशित बने रहना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव अब सांख्यिकीय विश्लेषकों का मुद्दा है। लेकिन अगर इसकी कोई नई घातक लहर आती है तो एक बार फिर से सब कुछ पटरी से उतर जाएगा।
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय भारत में केमिकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। इन सेक्टरों के अच्छे स्टॉक में लंबे अवधि के नजरिए से निवेश करना का यह बहुत ही अच्छा मौका है।
सीमेंट सेक्टर से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए राम कल्याण ने कहा कि अधिकांश सीमेंट स्टॉक इस समय अपने हाई से 20-40 फीसदी नीचे हैं। सीमेंट सेक्टर एक सिक्लिकल (ऐसे सेक्टर जो इकोनॉमी के उतार-चढ़ाव से जुड़े होते हैं।) सेक्टर है। ऐसे में हमें इस सेक्टर में निवेश के लिए सही समय चुनने की जरूरत होती है।
आईटी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आई सेक्टर इस समय तमाम चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में हमें इस सेक्टर की लार्ज कैप कंपनियों को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इम्बेडेड सिस्टम और टेस्टिंग सर्विसेज जैसी खास स्पेशलाइजेशन रखने वाली छोटी आईटी कंपनियां आगे अच्छा करती नजर आ सकती हैं। इन छोटी कंपनियों पर यूरोप और अमेरिका में आईटी पर होने वाले खर्च में कटौती का बड़ी कंपनियों की तुलना में बहुत कम असर देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)