Daily Voice : आने वाले सालों में भारतीय बाजार में होगी जोरदार कमाई, भारत बना रहेगा बड़ा वेल्थ क्रिएटर

बाजार की हाल की रैली में मजबूत जॉब और वेतन आंकड़ों का योगदान रहा है। इसके अलावा महंगाई में आई थोड़ी कमी से भी बाजार को ताकत मिली है

अपडेटेड Aug 29, 2022 पर 5:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत के ग्रामीण इलाकों, छोटो शहरों और कस्बों में एक बहुत बड़ा बाजार है जहां तक कंपनियां अभी भी पहुंच नहीं बना पाई हैं

Kristal.AI के संस्थापक और सीईओ आशीष चांद (Asheesh Chanda) का मानना है कि भारत एक मजबूत स्ट्रकचरल स्टोरी है। भारत आगे आने वाले वर्षों में ग्लोबल दिक्तों के बावजूद एक बड़ा वेल्थ क्रिएटर बना रहेगा। फाइनेंसियल इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आशीष चांद ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कहा कि चीन अभी भी कोविड-19 महामारी से उबरने को दौर में है। वहीं, यूरोप में ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ गी है। ऐसे में भारतीय बाजार तुलनात्मक रूप से ज्यादा आकर्षक दिख रहे हैं। भारत की ये बढ़त आगे भी कायम रहेगी।

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों, छोटो शहरों और कस्बों में एक बहुत बड़ा बाजार है जहां तक कंपनियां अभी भी पहुंच नहीं बना पाई हैं। इसके अलावा एक बहुक बड़ा डेमोग्रॉफिक डिवीडेंड भी है। ये सब मिल कर भारत को व्यापक संभावनाओं का देश बनाते हैं। भारत में कमाई और ग्रोथ के ढ़ेर सारे मौके हैं।

बाजार पर बात करते हुए आशीष चांद ने कहा कि जुलाई में भारतीय बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। भारती बाजारों और अमेरिकी बाजारों में एक साथ तेजी आई। बाजार की ये तेजी ग्लोबल इकोनॉमी में आई तमाम दिक्कतों के बावजूद आई। लेकिन हमें अपने दिमाग में ये बात बनाए रखनी चाहिए कि स्थितियां अभी पूरी तरह से सही नहीं हुी हैं। बाजार की हाल की रैली में मजबूत जॉब और वेतन आंकड़ों का योगदान रहा है। इसके अलावा महंगाई में आई थोड़ी कमी से भी बाजार को ताकत मिली है। साथ की कंपनियों की कमाई में आई मजबूती ने भी सपोर्ट दिया।


Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

लेकिन अभी ये कहना जल्दबाजी होगी की बाजार जल्द ही रिकॉर्ड हाई हिट करेगा। हालांकि सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है और इक्विटी मार्केट को इसका फायदा मिल रहा है। लेकिन ध्यान रहे कि मैक्रो स्थितियां आगे बाजार में वोलैटिलिटी बनाए रखेंगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।