Kristal.AI के संस्थापक और सीईओ आशीष चांद (Asheesh Chanda) का मानना है कि भारत एक मजबूत स्ट्रकचरल स्टोरी है। भारत आगे आने वाले वर्षों में ग्लोबल दिक्तों के बावजूद एक बड़ा वेल्थ क्रिएटर बना रहेगा। फाइनेंसियल इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आशीष चांद ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कहा कि चीन अभी भी कोविड-19 महामारी से उबरने को दौर में है। वहीं, यूरोप में ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ गी है। ऐसे में भारतीय बाजार तुलनात्मक रूप से ज्यादा आकर्षक दिख रहे हैं। भारत की ये बढ़त आगे भी कायम रहेगी।
