Daily Voice: भारत के नाम होगा ये दशक, इक्विटी बाजार में करते रहें निवेश

Daily Voice: विवेक शर्मा ने कहा कि अमेरिका के जनवरी महीने के नॉन फॉर्म पेरोल आंकड़े मजबूत थे। ऐसे में अब शुक्रवार को आने वालेआंकड़ों पर बाजार की नजदीकी से नजर लगी रहेगी। अगर अमेरिका के लेबर मार्केट के आंकड़ों में मजबूती कायम रहती है और महंगाई पर लगाम नहीं लगती तो निश्चित तौर पर ब्याज दरों में बढ़तोरी होगी

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 6:16 PM
आगे बाजार की दिशा और दशा के निर्धारण में महंगाई और ब्याज दर की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि साल 2024 में देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इसका भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा

Daily Voice: भारतीय बाजार का वर्तमान वैल्यूएशन सही नजर आ रहा है। भारतीय शेयरों के लॉन्ग से मीडियम टर्म फंडामेंटल काफी मजबूत हैं। ऐसे में इक्विटी में निवेश जारी रखें। यह दशक भारत का होगा। ये बातें मनीकंट्रोल से हुई एक बातचीत में Estee group की एक शाखा गुल्लक ( Gulaq) के विवेक शर्मा ने कही हैं। कैपिटल मार्केट का 18 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले विवेक का मानना है कि आगे बाजार की दिशा और दशा के निर्धारण में महंगाई और ब्याज दर की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि साल 2024 में देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इसका भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा।

क्या आपको लगता है कि अब यूएस फेड और आरबीआई ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अपने पीक पर पहुंच गए हैं और जल्द ही ट्रेंड बदलता नजर आएगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि अमेरिका के जनवरी महीने के नॉन फॉर्म पेरोल आंकड़े मजबूत थे। ऐसे में अब शुक्रवार को आने वालेआंकड़ों पर बाजार की नजदीकी से नजर लगी रहेगी। अगर अमेरिका के लेबर मार्केट के आंकड़ों में मजबूती कायम रहती है और महंगाई पर लगाम नहीं लगती तो निश्चित तौर पर ब्याज दरों में बढ़तोरी होगी।


सेबी ने REITs और InvITs के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पर राय देने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ाई

क्या आप एक्सपोर्ट ओरिएंटेड सेक्टरों की जगह घरेलू इकोनॉमी पर आधारित सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए विवेक शर्मा ने कहा कि हम घरेलू खपत बनाम एक्सपोर्ट पर ध्यान न केंद्रित करके ऐसे स्टॉक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो वर्तमान बाजार स्थितियों को देखते हुए बेहतर नजर आ रहा है। उदारहण के रूप में वर्तमान स्थितियों में वैल्यू स्टॉक ज्यादा बेहतर दिख रहे है। अब ये चाहें घरेलू खपत से जुड़े हों चाहे एक्सपोर्ट से जुड़े हों।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।