Daily Voice: रियल एस्टेट एक बड़ा हाथी बढ़ने में लगाता है वक्त, मैन्यूफैक्चरिंग और कैपेक्स से जुड़े शेयरों में होगी कमाई

Daily Voice: रियल्टी सेक्टर एक हाथी की तरह होता है जो आगे बढ़ने में समय लगता है। इसलिए, रियल एस्टेट से दूर रहना बेहतर है। हालांकि आप केबल और तार, टाइल और बॉथ वेयर से जुड़ी कंपनियों पर दांव लगाकर रियल एस्टेट सेक्टर में आने वाली किसी तेजी का फायदा उठा सकते हैं। आगे हमें इंडेक्स में भले ही कोई बड़ी तेजी देखने को न मिले लेकिन स्टॉक स्पेसिक एक्शन भरपूर रहेगा। इस महौल में आगे हमें कैपेक्स और मैन्युफैक्चरिंग थीम से जुड़े शेयर अच्छा करते नजर आएंगे

अपडेटेड Mar 26, 2023 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Daily Voice:प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर के बैंक मौजूदा उथल-पुथल का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस समय निवेशकों को सलाह होगी कि वे गिरावट में बड़ें बैंकों में धीरे-धीरे किस्तों में खरीदारी शुरु करें

Daily Voice: अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि ग्लोबल बैंकिंग संकट खत्म हो चुका है। लेकिन ये भी सही है कि भारतीय बैंक तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर स्थिति में हैं। 1 अप्रैल से शुरू होने वाला वित्तवर्ष 2023-24 वो साल होगा जिसमें स्थितियां सामान्य होती नजर आएंगी। निफ्टी के जून 2022 के निचले स्तर पर जानें के बहुत ही कम चांस दिख रहे हैं। ये बातें जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के आशीष चतुरमोहता ने मनीकंट्रोल से हुई एक बातचीत में कहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें मैन्यूफैक्चरिंग और कैपेक्स से जुड़े शेयरों में अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। वहीं, रियल एस्टेट से दूर रहने की सलाह होगी।

हाल की फेड की टिप्पणी के बाद, क्या यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक एक और बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है?

इस सवाल के जवाब में आशीष चतुरमोहता ने कहा कि मार्च 2022 के बाद इस सप्ताह की गई दर वृद्धि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा की गई नौवीं दर वृद्धि थी। रेट-सेटिंग फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने इस बात पर जोर दिया है कि भविष्य में दर में वृद्धि होगी की नहीं इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता। दर पर लिया जाने वाला फैसला काफी हद तक आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेगा। यूएस फेड ने हाल के बैंकिंग संकट के बारे में अलर्ट भी जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि दरों कि बढ़ोतरी समाप्त होने वाली है। पिछली कई बैठकों में यूएस फेड महंगाई को 2 फीसदी तक कम करने पर अड़ा रहा है और बार-बार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में जाहिर किया है।


वॉरेन बफे के इन पांच निवेश मंत्रो का करें पालन, 2023 की इस उठापटक में भी बाजार से नहीं होंगे निराश

हालिया करेक्शन के बाद क्या आपको बीएफएसआई स्पेस में अच्छे अवसर नजर आ रहे हैं?

इसके जवाब में आशीष चतुरमोहता ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष बैंकिंग क्षेत्र के लिए पिछले एक दशक का सबसे अच्छा साल रहा है। इस साल कर्ज की मांग में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। 2018 के बाद आईएल एंड एफएस/डीएचएफएल संकट, बैंकिंग क्षेत्र में मैक्रो मंदी, बढ़ते एनपीए, धन जुटाने में असमर्थता जैसी मुश्किलों ने इस स्पेस को बड़ी चोट पहुंचाई। लेकिन अब इस सेक्टर की बैलेंस शीट पहले की तुलना में मजबूत हो गई है। इस समय प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर के बैंक मौजूदा उथल-पुथल का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। इस समय निवेशकों को सलाह होगी कि वे गिरावट में बड़ें बैंकों में धीरे-धीरे किस्तों में खरीदारी शुरु करें।

क्या आप उम्मीद करते हैं कि बाजार अगले वित्तीय वर्ष में कम से कम 15 प्रतिशत रिटर्न के साथ बंद होगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि देश में FD दरें और NPS दरें 8 फीसदी के करीब हैं। इन्हें महंगाई के कारण समायोजित किया गया है। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई के कारण आगे कैश फ्लो सीमित होगा। ऐसे में हमारा मानना है कि आगे हमें इंडेक्स में भले ही कोई बड़ी तेजी देखने को न मिले लेकिन स्टॉक स्पेसिक एक्शन भरपूर रहेगा। इस महौल में आगे हमें कैपेक्स और मैन्युफैक्चरिंग थीम से जुड़े शेयर अच्छा करते नजर आएंगे।

क्या बढ़ती ब्याज दरों और घटती आईटी सैलरी को देखते हुए रियल्टी स्पेस से दूर रहना बेहतर है?

पिछले दो सालों में वेतन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है और रियल्टी सेक्टर को इसका फायदा भी मिला है। क्योंकि रियल एस्टेट उद्योग केवल मांग और आपूर्ति पर ही आधारित नहीं है इसलिए रियल्टी सेक्टर को गति पकड़ने में कई साल लगते हैं। इस सेक्टर की गति कई सेक्टर विशेष फैक्टर जैसे अनबिकी इन्वेंट्री, नई इन्वेंट्री का निर्माण, ब्याज दर जैसे मुद्दों से भी प्रभावित होती है। स्टील और सीमेंट जैसी वस्तुओं की कीमतों में उठापटक भी इस सेक्टर पर अपना असर दिखाती है। इसलिए, रियल्टी सेक्टर एक हाथी की तरह होता है जो आगे बढ़ने में समय लगता है। इसलिए, रियल एस्टेट से दूर रहना बेहतर है। हालांकि आप केबल और तार, टाइल और बॉथ वेयर से जुड़ी कंपनियों पर दांव लगाकर रियल एस्टेट सेक्टर में आने वाली किसी तेजी का फायदा उठा सकते हैं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।