Daily Voice: आईटी शेयरों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, BFSI कराएंगे जोरदार कमाई

इस समय BFSI सेक्टर का वैल्यूएशन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बैंकों की बैलेंस सीट काफी मजबूत है। इसके अलावा क्रेडिट की मांग में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में हाल में आई गिरावट में बैंकिंग शेयर और आकर्षक हो गए हैं। हमें प्राइवेट और निजी दोनों बैंकों में निवेश शुरू करना चाहिए। वैल्यूएशन अभी भी सस्ता न होने और विकसित देशों में मंदी के डर के कारण आईटी शेयरों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है

अपडेटेड Apr 01, 2023 पर 12:34 PM
BFSI सेक्टर का वैल्यूएशन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बैंकों की बैलेंस सीट काफी मजबूत है। इसके अलावा क्रेडिट की मांग में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में हाल में आई गिरावट में बैंकिंग शेयर और आकर्षक हो गए हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Daily Voice: बाजार में आम धारणा है कि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों के सीजन से कंपनियों की कमाई में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस (Axis Securities PMS)के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर नवीन कुलकर्णी का कहना है कि Q4 अर्निंग में बहुत ज्यादा डाउनग्रेडिंग देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि कंपनियों की अर्निंग में सुस्ती देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे अप्रैल के दूसरे सप्ताह से आने शुरू हो जाएंगे। कैपिटल और इक्विटी मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का कहना है कि वैल्यूएशन अभी भी सस्ता न होने और विकसित देशों में मंदी के डर के कारण आईटी शेयरों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उनका ये भी कहना है कि हाल में आई गिरावट के चलते इंश्योरेंस शेयर इस समय काफी सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसे में क्वालिटी इंश्योरेंस शेयरों में इस समय एंट्री करने के अच्छे मौके दिख रहे हैं।

    क्या एक लंबा विराम लेने के पहले अप्रैल में आरबीआई आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करेगा?

    इस सवाल का जवाब देते हुए नवीन ने कहा कि आरबीआई का एक्शन ग्लोबल महौल पर निर्भर करेगा। आरबीआई अब तक ब्याज दरों में काफी बढ़ोतरी कर चुका है। जिसका असर ग्रोथ पर दिखने भी लगा है। हालांकि यूएस फेड ने अभी भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखी है। जिसका मतलब ये है कि भारत में अभी भी हमें दरों में बढ़तोरी देखने को मिल सकती है। आरबीआई कम से कम एक बार दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी तो करेगा ही। उसके बाद हो सकता है ये एक विराम लेता नजर आए।


    Stock Markets: एक अच्छी शुरुआत के बाद क्या अप्रैल में Nifty कायम रख पाएगा ये बढ़त?

    BFSI सेक्टर का वैल्यूएशन काफी अच्छा

    बाजार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय BFSI सेक्टर का वैल्यूएशन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बैंकों की बैलेंस सीट काफी मजबूत है। इसके अलावा क्रेडिट की मांग में भी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में हाल में आई गिरावट में बैंकिंग शेयर और आकर्षक हो गए हैं। हमें प्राइवेट और निजी दोनों बैंकों में निवेश शुरू करना चाहिए। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि हाल की गिरावट में ICICI Prudential Life, SBI Life और LIC जैसे इंश्योरेंस शेयर वैल्यूएशन के नजरिए से काफी अच्छे हो गए हैं। अब इनमें और गिरावट की उम्मीद नहीं है। ऐसे में इन शेयरों पर दांव लगना चाहिए।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।