Daily Voice : मिड और स्मॉलकैप शेयरों में होगी जोरदार कमाई, मैन्यूफैक्चरिंग और इंफ्रा से जुड़े शेयर भरेंगे उड़ान

Daily Voice : पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए वेणुगोपाल मंगत ने कहा कि हालांकि मॉनसून में देरी को लेकर शुरुआती चिंताएं थीं लेकिन पहली तिमाही का नतीजों का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। आईटी,केमिकल और मेंटल जैसे कुछ कमजोर सेक्टर रहे हैं। लेकिन फाइनेंशियल,ऑटो और फार्मा में मजबूती ने इनकी भरपाई हो गई है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 11:41 AM
Daily Voice : वेणुगोपाल मंगत ने कहा कि उनको इस समय इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े शेयर काफी अच्छे दिख रहे है। सरकार द्वारा देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर बढ़ाए जाने वाले खर्च और देश को दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाए जानें की कवायद से इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग शेयरों को फायदा होगा

Daily Voice : मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्पेस में निवेशकों के लिए इस समय निवेश के काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। बाजार में इस समय ऐसे तमाम छोटे-मझोले शेयर देखने को मिल रहे हैं जिनको सरकार की तरफ से इंफ्रा पर किए जाने वाले खर्च, घरेलू इकोनॉमी में हो रही ग्रोथ, देश में मैन्यूफैक्चरिंग पर बढ़ते फोकस और रियल एस्टेट सेक्टर में आ रही तेजी का फायदा मिलेगा। ये बातें एचएसबीसी म्यूचुअल फंड  के मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटीज) वेणुगोपाल मंगत (Venugopal Manghat) ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।

फार्मा और हेल्थकेयर सेगमेंट पर मीडियम टर्म के नजरिए से बुलिश

मनीकंट्रोल को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने आगे कहा कि जब तक घरेलू ग्रोथ स्टोरी में मजबूती कायम रहेगी तब तक ब्रॉडर मार्केट लार्ज कैप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना जारी रख सकते हैं। इक्विटी मार्कट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट का 28 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले वेणुगोपाल मंगत ने आगे कहा कि वे फार्मा और हेल्थकेयर सेगमेंट पर मीडियम टर्म के नजरिए से बुलिश हैं।


पहली तिमाही के नतीजे रहे अच्छे

पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए वेणुगोपाल मंगत ने कहा कि हालांकि मॉनसून में देरी को लेकर शुरुआती चिंताएं थीं लेकिन पहली तिमाही का नतीजों का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। आईटी,केमिकल और मेंटल जैसे कुछ कमजोर सेक्टर रहे हैं। लेकिन फाइनेंशियल,ऑटो और फार्मा में मजबूती ने इनकी भरपाई हो गई है।

इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े शेयर काफी अच्छे

ऐसे कौन से तीन सेक्टर हैं जिनको आप अपने पोर्ट फोलियो में शामिल करना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए वेणुगोपाल मंगत ने कहा कि उनको इस समय इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े शेयर काफी अच्छे दिख रहे है। सरकार द्वारा देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर बढ़ाए जाने वाले खर्च और देश को दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाए जानें की कवायद से इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग शेयरों को फायदा होगा। इसके अलावा देश में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आ रही क्रांति और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग में स्वदेशीकरण पर बढ़ते फोकस से भी इन सेक्टरों से जुड़े शेयरों में आगे अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

घरेलू बाजार का बढ़ता आकार, निम्न उत्पाद लागत और जियो-पोलिटिकल जरूरतें  तमाम ग्लोबल कंपनियों को भारत में अपनी उत्पादन इकाइयां लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हमें इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल्स और ऑटो एंसिलरी जैसे सेक्टर में आगे देश में उत्पादन गतिविधियां बढ़ने के साफ संकेत दिख रहे हैं। वेणुगोपाल मंगत ने आगे कहा कि उनको मध्यम अवधि के नजरिए से फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक भी काफी अच्छे लग रहे हैं। भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी और आय बढ़ने के साथ मध्यम से लंबी अवधि में गैर-जरूरी खर्च से जुड़े सेक्टरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

ट्रेड स्पॉटलाइट : यूनो मिंडा,जुबिलेंट फार्मोवा और नाज़ारा टेक में अब क्या करें?

आईटी सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी अच्छे

आईटी सेक्टर पर बात करते हुए वेणुगोपाल मंगत ने कहा कि उन्हों आईटी सेक्टर के फंडामेंटल्स काफी पसंद है। उनका मानना है कि लंबी अवधि में भारतीय आईटी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में और बढ़त हो सकती है। भारत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त क्षमताएं हैं। आईटी सेक्टर में लार्ज कैप,मिड कैप या स्मॉल कैप सभी तरह की कंपनियों ने निवेशकों के लिए जबरदस्त वेल्थ क्रिएशन किया है।

आईटी सेक्टर की मौजूदा कमजोरी सिक्लिकल कमजोरी है। लेकिन जल्द ही आईटी शेयर फिर से वापसी करते दिखेंगे। आगे क्लाउड,डिजिटल और जेनरेटिव एआई में काम करने वाली कंपनियों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लंबी अवधि के नजरिए से आईटी शेयर अच्छे लग रहे है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।