ट्रेड स्पॉटलाइट : यूनो मिंडा,जुबिलेंट फार्मोवा और नाज़ारा टेक में अब क्या करें?

Trade Spotlight : पिछले कारोबारी सत्र में यूनो मिंडा, जुबिलेंट फार्मोवा और नाज़ारा टेक्नोलॉजीज में जोरदार एक्शन दिखा था। यूनो मिंडा ने कई हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद एक मजबूत ब्रेकआउट दिया था। स्टॉक 5 फीसदी उछलकर 613.80 रुपये पर पहुंच गया थाजो 28 दिसंबर,2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने वॉल्यूम में कई गुना उछाल के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 10:00 AM
Trade Spotlight : जुबिलेंट फार्मोवा ने डेली चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया था और 6 फीसदी बढ़कर 458 रुपये पर बंद हुआ था। ये 2 मई, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 16 अगस्त को कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में आई खरीदारी के दम पर बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। बाजार जानकारों का कहना है कुल मिलाकर बाजार में रेंज बाउंड कारोबार जारी रहने की संभावना है। जब तक निफ्टी 19300-19250 के नीचे नहीं फिसलता और 19500-19600 के ऊपर नहीं जाता इसमें एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता रहेगा। कल निफ्टी 50 इंडेक्स 30 अंक से ज्यादा चढ़कर 19465 पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 138 अंक बढ़कर 65539 पर पहुंच पर बंद हुआ था। बुधवार के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.08 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था।

    उधर बैंक निफ्टी में लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। 16 अगस्त को बैंक निफ्टी 145 अंक गिरकर 43946 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी आईटी ने चार्ट पर हायर हाई, हायर लो का गठन करते हुए 183 अंक बढ़कर 31212 पर बंद हुआ था।

    पिछले कारोबारी सत्र में यूनो मिंडा,जुबिलेंट फार्मोवा और नाज़ारा टेक्नोलॉजीज में जोरदार एक्शन दिखा था। यूनो मिंडा ने कई हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद एक मजबूत ब्रेकआउट दिया था। स्टॉक 5 फीसदी उछलकर 613.80 रुपये पर पहुंच गया थाजो 28 दिसंबर,2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने वॉल्यूम में कई गुना उछाल के साथ डेली स्केल पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।


    जुबिलेंट फार्मोवा ने डेली चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया था और 6 फीसदी बढ़कर 458 रुपये पर बंद हुआ था। ये 2 मई, 2022 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने अपने पिछले दो दिनों के सभी नुकसानों की भरपाई कर ली थी।

    नाज़ारा टेक्नोलॉजीज के शेयर कल 5.2 फीसदी बढ़कर 696.65 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक कल सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते हुए डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    जुबिलेंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova) : मई 2021 के 925 रुपये का हाई लगाने के बाद इस स्टॉक में गिरावट आई है और ये करीब 71 फीसदी टूट गया है। जून 2022-मार्च 2023 के बीच इस स्टॉक ने 300 रुपये के स्तर के करीब एक ठोस आधार बनाया है और उन स्तरों से स्टॉक ने अच्छी वापसी की है। इसके अलावा इसने बुलिश डाइवर्जेंस के साथ वीकली स्केल पर एक बुलिश बीएटी पैटर्न बनाया। इसका मतलब है कि स्टॉक प्राइस लोअर लोज बना रही है जबकि आरएसआई हायर लोज बना रहा था। ऐसे में इस स्टॉक में 525 रुपये के लक्ष्य के साथ 440-455 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है। डेली क्लोजिंग के आधार पर स्टॉप-लॉस 375 रुपये पर रखें।

    Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    नजारा टेक (Nazara Technologies) : वर्तमान में ये काउंटर अपने सभी अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो डेली आरएसआई (relative strength index) 45 के स्तर से तेजी पकड़ता दिख रहा है। ये काउंटर में और तेजी के रुझान का संकेत दे रहा है। ऐसे में इस स्टॉक में भी 750 रुपये के लक्ष्य के साथ 685-695 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है। डेली क्लोजिंग के आधार पर स्टॉप-लॉस 660 रुपये पर रखें।

    यूनो मिंडा (Uno Minda) : हालिया तेजी के कारण ये काउंटर आकर्षक लग रहा है,लेकिन अब इसमें सतर्क रहने की जरूरत है। स्टॉक में अब तक काफी तेजी आ चुकी है और यह 628 रुपये के अपने ऐतिहासिक शीर्ष के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में अगर किसी पास पहले से ये स्टॉक है तो 618-625 रुपए की रेंज में मुनाफावसूली करें। नई खरीद के लिए इंतजार करें। अगर स्टॉक 630 रुपए का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तभी इनमें नई खरीद करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।