Daily Voice : भारतीय बाजार घरेलू इकोनॉमी से जुड़े ऑटो, मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स, पावर डिफेंस और रेलवे जैसे शेयरों को लेकर ओवरवेट है। बाजार ये मानकर चल रहा है कि 2024 में इन सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी। ये बातें क्वांट के हेड और अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट में पोर्टफोलियो मैनेजर आलोक अग्रवाल ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कहीं हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि लंबे अंतराल के बाद इस सेक्टर्स की आय में मजबूत बढ़त देखने को मिल रही है। विकास कार्यों पर सरकार के बढ़ते खर्च और कंपनियों के ऑर्डर बुक में मजबूती इस बात के सबूत हैं।
निफ्टी ऑटो इंडेक्स एक साल आगे के अनुमानित ईपीएस के 20 गुना पर कारोबार कर रहा है, अगले 2 साल में इस सेक्टर की आय में सालाना आधार पर 50 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। वहीं, बीएसई यूटिलिटीज इंडेक्स एक साल आगे के अनुमानित ईपीएस के 15 गुना पर कारोबार कर रहा है। अगले 2 साल में इस सेक्टर की आय में सालाना आधार पर 17 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। इसी तरह बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स एक साल के अनुमानित ईपीएस के 31 गुना पर कारोबार कर रहा है, अगले 2 साल में इस सेक्टर की आय में सालाना आधार पर 26 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है।
इक्विटी और कैपिल मार्केट का 20 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले आलोक अग्रवाल का मानना है कि एफएमसीजी सेक्टर हाई क्वालिटी वाला सेक्टर है। इस सेक्टर पर कर्ज लगभग नहीं ही है। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (ROEs) और पेआउट काफी हाई है। इसके बावजूद इस समय ये सेक्टर बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है क्योंकि इसका वैल्यूएशन काफी महंगा दिख रहा है।
आलोक अग्रवाल ने बताया कि वे पॉवर सेक्टर को लेकर पॉजिटिव हैं। सेक्टर में उन्हें ग्रीन या रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े शेयर अच्छे दिख रहे हैं। भारत में विजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी इस मांग को पूरा करने के लिए कमर कसती दिख रही है। इस सेक्टर के पूरे वैल्यू चेन को क्षमता विस्तार से फायदा होने का अनुमान है। सरकार और निजी क्षेत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कवायद से ऊर्जा भंडारण, टावर, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर, यूटिलिटी (थर्मल और रिन्यूएबल एनर्जी दोनों), ट्रांसमिशन फाइनेंस, टावर और उत्पादन से जुडे़ सभी पक्षों को फायदा होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।