शॉर्ट कवरिंग के चलते बाजार में आई तेजी, दिसंबर सीरीज में भी बढ़त कायम रहने की उम्मीद : अश्विन रमानी

दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 20,000 की स्ट्राइक प्राइस पर 34,47,400 कॉन्ट्रैक्ट का सबसे ज्यादा पुट ऑप्शन ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इसके बाद 19,500 के स्ट्राइक प्राइस वाले पुट ऑप्शन में 27,32,400 कॉन्ट्रैक्ट का ओपन इंटरेस्ट है। वहीं, कॉल ऑप्शन की बात करें तो 21,000 कॉल में 32,90,100 कॉन्ट्रैक्ट का सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 11:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंटीमेंट इंडीकेटर पुट-कॉल रेशियो भी 26 अक्टूबर को 0.63 से बढ़कर नवंबर श्रृंखला की एक्सपायरी के आखिरी दिन 1.15 पर आ गया जो नवंबर श्रृंखला में पुट राइटर्स के दबदबे का संकेत है

अश्विन रमानी, सैमको सिक्योरिटीज

नवंबर महीने की F&O एक्सपायरी के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 6.77 फीसदी बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी फ्यूचर्स रोलओवर 73.06 फीसदी रहा, जो पिछले महीने के एक्सपायरी रोलओवर 83.39 फीसदी और इसके तीन महीने के औसत 77.41 फीसदी की तुलना में काफी कम है। निफ्टी ने दिसंबर सीरीज की शुरुआत 1.07 करोड़ शेयरों के ओपन इंटरेस्ट (ओआई) के साथ की है। जबकि नवंबर सीरीज की शुरुआत में इसका ओआई 1.16 करोड़ शेयरों का था। पिछले महीने की तुलना में इसमें कैरी की हायर कॉस्ट (+0.67 फीसदी) और ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ काफी कम रोलओवर देखा गया। ये इस बात का संकेत है कि नवंबर श्रृंखला में शॉर्ट पोजीशन की कवरिंग हुई है।

फियर इंडेक्स इंडिया VIX में नवंबर सीरीज में 8.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 12.69 पर बंद हुआ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो 26 अक्टूबर को 10.88 फीसदी से बढ़कर 30 नवंबर को 35.75 फीसदी हो गया, क्योंकि एफपीआई ने इंडेक्स फ्यूचर्स में अपने एग्जिट शॉर्ट पोजीशन को कवर किया और लॉन्ग में अपने एक्सपोजर को मामूली रूप से बढ़ाया है।


सेंटीमेंट इंडीकेटर पुट-कॉल रेशियो भी 26 अक्टूबर को 0.63 से बढ़कर नवंबर श्रृंखला की एक्सपायरी के आखिरी दिन 1.15 पर आ गया जो नवंबर श्रृंखला में पुट राइटर्स के दबदबे का संकेत है।

ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 20,000 की स्ट्राइक प्राइस पर 34,47,400 कॉन्ट्रैक्ट का सबसे ज्यादा पुट ऑप्शन ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इसके बाद 19,500 के स्ट्राइक प्राइस वाले पुट ऑप्शन में 27,32,400 कॉन्ट्रैक्ट का ओपन इंटरेस्ट है। वहीं, कॉल ऑप्शन की बात करें तो 21,000 कॉल में 32,90,100 कॉन्ट्रैक्ट का सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है। इसके बाद 23,92,550 कॉन्ट्रैक्ट के साथ 20,000 कॉल स्ट्राइक पर भी भारी ओपन इंटरेस्ट है।

निफ्टी 15 सितंबर को बने 20,222 के हाई से लेकर 26 अक्टूबर को बने 18,838 के निचले स्तर के 88.6 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर 20,069 से ऊपर बंद हुआ है। इसको देखकर लगता है कि ये 20,222 के अपने ऑलटाइम हाई को चुनौती देने के लिए तैयार है। निफ्टी 30 नवंबर को लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके वर्तमान रवैये को देखकर लगता है कि ये नई तेजी के लिए तैयार है। ऐसे में चालू सप्ताह में भी निफ्टी में तेजी कायम रहने की उम्मीद है।

Trade Spotlight : पूनावाला फिनकॉर्प, गेल इंडिया और एवेन्यू सुपरमार्ट्स में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 20,000 की स्ट्राइक पर देखने को मिल रहा है। इसके एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करने की संभावना है। 20,200 स्ट्राइक पर होने वाली ऑप्शन एक्टिविटी से निफ्टी की आगे की दिशा के बारे में संकेत मिलने की उम्मीद है।

 

अश्विन रमानी सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव विश्लेषक हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।