Trade Spotlight : बाजार लगातार दिख रही तेजी और निफ्टी के 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर टिके रहने के बाद बाजार जानकारों को उम्मीद है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 20,222 पर स्थित 15 सितंबर के रिकॉर्ड हाई को पार करता दिख सकता है। 30 नवंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन निचले स्तरों से आई रिकवरी और लगातार तीन दिनों से भारी वॉल्यूम के साथ हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन भी बाजार में तेजी के संकेत दे रहे हैं।
30 नवंबर को निफ्टी 37 अंक चढ़कर 20,133 पर और सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 66,988 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। नवंबर सीरीज के आखिरी दिन पूनावाला फिनकॉर्प, गेल इंडिया और एवेन्यू सुपरमार्ट्स में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
पूनावाला फिनकॉर्प ने दैनिक चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। स्टॉक 6.4 फीसदी बढ़कर 409 रुपये पर पहुंच गया और सभी बड़े मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से काफी ऊपर कारोबार किया। यह एक सकारात्मक संकेत है।
गेल इंडिया में भी डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। ये स्टॉक 4.8 फीसदी चढ़कर 132 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है और सभी अहम मूविंग एलरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स में भी हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट दिखा। स्टॉक ने डेली स्केल पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया, जो निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ स्टॉक 2.3 फीसदी बढ़कर 3,950 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक लगभग 3 हफ्ते से सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है चार्टएनालिटिक्स की फोरम छेड़ा की ट्रेडिंग रणनीति
पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp): अगस्त में माइनर डबल टॉप फॉर्मेशन के बाद, पूनावाला में एक डिसेंडिंग चैनल के भीतर करेक्शन देखने को मिला। 200-डे मूविंग एवरेज (एमए) के आसपास 343-344 रुपये के स्तर पर सोपर्ट लेकर, इसने एक बेस बनाया। 200-डे मूविंग एवरेज के करीब स्थिर होने के बाद, स्टॉक में उछाल आया, जिससे एक हायर बॉटम बना।
हाल ही में यह स्टॉक बढ़ते वॉल्यूम के साथ डिसेंडिंग चैनल से बाहर आता दिखा है। जो तेजी की गति का संकेत है। जिनके पास ये स्टॉक है वे 440 रुपये के लक्ष्य के साथ इसमें बने रहें। नई खरीदारी के लिए कंसेलीडेशन का इंतजार करें। 394-395 रुपये के आसपास मिलने पर ही नई खरीदारी करें।
गेल इंडिया (GAIL India): गेल इंडिया में भी तेजी के संकेत कायम हैं। जिनके पास ये स्टॉक है वो 128 रुपए के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ 142 रुपए के लक्ष्य के लिए बने रहें। एक महीने के कंसोलीडेशन के बाद, स्टॉक सफलतापूर्वक सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न से बाहर निकल गया है। यह एक पॉजिटिव संकेत है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts): इस हफ्ते एवेन्यू सुपरमार्ट्स सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न से बाहर निकलता दिखा है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। इस स्टॉक में 3,940 रुपए के आसपास 3,840 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 4.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।