Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी को 20,157 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 20,191 और 20,245 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 20,048 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 20,014 और 19,960 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं। GIFT निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा हैम

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : 30 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 8,147.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 780.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 1 दिसंबर को हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टस के मंथली एक्सपायरी वाले दिन, बीएसई सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 66,988 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक ऊपर चढ़कर 20,133 पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो इस बात का संकेत देता है कि निचले स्तरों से खरीदारी आई है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 20,157 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 20,191 और 20,245 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 20,048 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 20,014 और 19,960 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


Q2- शानदार GDP@ 7.6 %

दूसरी तिमाही GDP में अनुमान से ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है और ये 7.6 फीसदी पर रही है।, मैन्युफैक्चरिंग में 14 फीसदी की तेजी ने इसे दमदार बनाया है। PM मोदी ने कहा है कि आंकड़ों से भारतीय इकोनॉमी में मजबूती के सबूत मिल रहा है। ईज ऑफ लिविंग में सुधार के लिए काम करते रहेंगे।

एग्जिट पोल्स : फिफ्टी-फिफ्टी !

एग्जिट पोल्स में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन गहलोत सरकार जा सकती है। वहीं, शिवराज अपना राज बचा सकते हैं। तेलंगाना- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कमाल दिखा सकती है।

आत्मनिर्भर डिफेंस को बूस्टर !

डिफेंस सेक्टर को बड़ा बूस्टर मिला है। सरकार घरेलू कंपनियों से करीब 2.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस इक्विपमेंट खरीदेगी। HAL से हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।

अल्ट्राटेक में होगा केसोराम का विलय

सीमेंट सेक्टर में बड़ा कंसोलिडेशन होने जा रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट में केसोराम इंडस्ट्रीज का विलय होगा। केसोराम के 52 शेयर पर अल्ट्राटेक का 1 शेयर मिलेगा। 9-12 महीने में ट्रांजैक्शन पूरा होने की उम्मीद है।

आज खुलेगा TCS का बायबैक

आज TCS का 17 हजार करोड़ रुपए का बायबैक खुलेगा। कंपनी 4150 रुपए प्रति शेयर के भाव पर टेंडर रूट के जरिए शेयर वापस खरीदेगी। उधर, GNFC का बायबैक भी आज ही खुलेगा।

टू-व्हीलर्स बिक्री में जोरदार उछाल संभव

आज नवंबर के ऑटो बिक्री आंकड़े आएंगे। टूव्हीलर्स की सेल्स में 20 से 34 फीसदी तक की जोरदार तेजी दिख सकती है। वहीं कारो में M&M बाजी मार सकती है।

फ्लेयर राइटिंग की लिस्टिंग आज

पेन और स्टेशनरी बनाने वाली FLAIR WRITING INDUSTRIES की लिस्टिंग आज होगी। इसका इश्यू प्राइस 304 रुपए प्रति शेयर है। यह इश्यू 46 गुना से ज्यादा भरा था।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 20,336 अंक का हाई बनाने के बाद 20,307 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Trade setup for today : निफ्टी 20500 की तरफ बढ़ने को तैयार, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

FII और DII आंकड़े

30 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 8,147.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 780.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

ग्लोबल संकेत अच्छे

दिसंबर सीरीज के पहले दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी से निफ्टी के तेजी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे है। कल डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ साल के शिखर पर पहुंच गया था। नवंबर में अमेरिकी बाजारों का सबसे अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। डाओ जोंस कल 520 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ जबकि नैस्डेक 32 अंक गिरकर बंद हुआ। जुलाई 2022 के बाद S&P 500 इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा है जबकि S&P 500 इंडेक्स नवंबर में करीब 9 फीसदी चढ़ा। MSCI वर्ल्ड स्टॉक इंडेक्स नवंबर में 9% चढ़ा। वहीं नवंबर 2020 के बाद MSCI इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ा है। आज अमेरिकी फेड प्रेसिडेंट जेरोम पॉवेल भाषण देंगे। 12-13 दिसंबर को अमेरिकी फेड की बैठक होगी। बाजार को अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद है। कम एनर्जी कीमतों से महंगाई दर काबू में है।

कच्चे तेल में गिरावट

कच्चे तेल में करीब 3 फीसदी की तेज गिरावट आई। ओपेक प्लस देशों की बैठक में क्रूड प्रोडक्शन में अतिरिक्त कटौती नहीं करने से दबाव बढ़ा है। उधर देश में ATF की कीमतों में 5000 रुपये प्रति किलोलीटर से ज्यादा की कटौती की है। 2024 के Q1 में उत्पादन घटाने का फैसला किया है। उत्पादन 21.84 लाख BPD घटाने का फैसला किया।

बॉन्ड यील्ड में नरमी

फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में और बढ़ोतरी नहीं करने की गुंजाइश के बीच 10-साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नवंबर के दौरान गिरावट दिखी है। नवंबर महीने में यह बेंचमार्क करीब 56 बेसिस प्वॉइंट गिरकर 4.324 फीसदी पर आ गया है। पिछले महीने ये आंकड़ा 5% पर पहुंच चुका था।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 70.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 33,486.89 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी चढ़कर 17,433.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 17,042.88 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 3,029.67 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।