Trade setup for today : निफ्टी 20500 की तरफ बढ़ने को तैयार, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी वाले दिन बीएसई सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 66,988 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक ऊपर चढ़कर 20,133 पर बंद हुआ था। इसने टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था, जो इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर खरीदारी का रुझान है। एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा था
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 8:42 AM
Trade setup : इक्विटी बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) 30 नवंबर को गिरकर 1.26 हो गया। ये पिछले सत्र में 1.47 पर था
Trade setup :आखिरी घंटे में आई खरीदारी ने कल के कारोबारी सत्र में 20,100 अंक के ऊपर बंद होने में मदद की। इसके चलते 30 नवंबर को बाजार लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ और हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन जारी रहा। बाजार जानकारों का कहना है कि चल रही तेजी और नए सिरे से हो रही एफआईआई की खरीद से संकत मिल रहा है कि आगे तेजी जारी रहेगी। दिसंबर सीरीज के शुरुआती दिनों में ही निफ्टी 20,222 पर स्थित रिकॉर्ड हाई से ऊपर जाता दिख सकता है। उसके बाद निफ्टी के लिए 20,500 का लक्ष्य भी संभव दिख रहा है। जबकि इसके लिए नीचे की तरफ 20,000 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी वाले दिन बीएसई सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 66,988 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक ऊपर चढ़कर 20,133 पर बंद हुआ था। इसने टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था, जो इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर खरीदारी का रुझान है।
एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा था। इस साल 2 मार्च के बाद से एफआईआई द्वारा अब तक की सबसे ज्यादा एक-दिवसीय खरीदारी देखने को मिली है जो एक और सकारात्मक संकेत है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, "जब तक निफ्टी 20,000 से ऊपर रहता है, तब तक सेंटीमेंट मजबूत बना रहेगा क्योंकि 20,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटर्स आगे इस लेवल का बचाव करते दिखेंगे।" उनका मानना है कि भावना केवल तभी कमजोर हो सकती है जब निफ्टी 20,000 से नीचे फिसले। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति जारी रहने की संभावना है। रूपक डे के मुताबिक ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 20,200-20,230 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर इसमें 20,450-20,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
30 नवंबर को ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी जारी रही, लेकिन मार्केट ब्रेड्थ अभी भी बहुत मजबूत नहीं था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.7 फीसदी और 1.1 फीसदी की तेजी आई थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20,048 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 20,014 और 19,960 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20,157 फिर 20,191 और 20,245 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44,306 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44,185 और 43,990 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44,695 फिर 44,816 और 45,011 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 20,500 की स्ट्राइक पर 1.1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 20,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 36.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
20,100 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 20,100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 10.12 कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Reliance Industries, Dalmia Bharat, Vedanta, Oberoi Realty और Power Grid Corporation of India के नाम शामिल हैं।
हाई रोलओवर
यहां ऐसे टॉप 10 स्टॉक के नाम दिए जा रहे हैं जिनमें एक्सपायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर देखा गया। इसमें टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, अदानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, डाबर इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और डालमिया भारत शामिल हैं। इनमें लगभग 98 फीसदी रोलओवर दिखा
8 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 8 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Dalmia Bharat, Indiabulls Housing Finance, GAIL India, Delta Corp और Zee Entertainment Enterprises के नाम शामिल हैं।
50 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 50 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें IndiaMART InterMESH, Tata Motors, Atul, Infosys और GMR Airports Infrastructure के नाम शामिल हैं।
5 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Oracle Financial, Persistent Systems, Escorts Kubota, DLF और Aditya Birla Capital के नाम शामिल हैं।
123 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 123 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ONGC, NTPC, BPCL, Bharti Airtel और Navin Fluorine International के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
इक्विटी बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) 30 नवंबर को गिरकर 1.26 हो गया। ये पिछले सत्र में 1.47 पर था। 1 से ऊपर का पुट कॉल रेशियो इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।