Share Market: नवंबर महीने में जमकर बरस पैसा, ₹24 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नवंबर महीने का अंत किया। सेंसेक्स जहां 86 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पार चला गया। इससे सिर्फ आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वहीं पूरे नवंबर महीने में सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 5.5% की तेजी रही और शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में करीब 24 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 9:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 335.64 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नवंबर महीने का अंत किया। सेंसेक्स जहां 86 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पार चला गया। इससे सिर्फ आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वहीं पूरे नवंबर महीने में सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 5.5% की तेजी रही और शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में करीब 24 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आज बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.83%, जबकि स्मॉसकैप इंडेक्स 0.96% की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूटिलिटी और बैंक को छोड़ दें तो, बीएसई के बाकी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 86.53 अंक यानी 0.13% की तेजी के साथ 66,988.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 36.55 अंक या 0.18% बढ़कर 20,133.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.35 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 नवंबर को बढ़कर 335.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 29 नवंबर को 333.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के आज 30 में से 17 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 3.14 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) विप्रो (Wipro) के शेयर करीब 1.75% से लेकर 2.19% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Charlie Munger: चार्ली मंगेर के 5 सबसे बड़े निवेश मंत्र, जिन्हें हर निवेशक को जरूर जानना चाहिए

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर ही आज लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर सबसे अधिक 1.19% टूटकर बंद हुआ। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), पावर ग्रिड (Power Grid), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर करीब 0.71% से लेकर 1.10% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,900 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,857 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,900 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,812 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 145 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 347 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 30 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।