Charlie Munger: चार्ली मंगेर के 5 सबसे बड़े निवेश मंत्र, जिन्हें हर निवेशक को जरूर जानना चाहिए

harlie Munger Investing Advice: दिग्गज निवेशक चार्ली मंगेर अब हमारे बीच नहीं है। करीब 99 साल की उम्न में निधन हो गया। बहुत चंद लोगों ने इस दुनिया में सिर्फ इनवेस्टिंग के दम पर अरबों डॉलर की संपत्ति खड़ा की है। वह इनवेस्टिंग दुनिया के जीनियस थे। करीब 6 दशकों से दुनिया उन्हें वॉरेन बफे ( Warren Buffett) के दाएं हाथ के तौर पर जानती थी

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 12:36 AM
Charlie Munger: अधिकतर एक्सपर्ट्स के उलट चार्ली मंगेर का डायवर्सिफिकेशन पर भरोसा नहीं था

Charlie Munger Investing Advice: दिग्गज निवेशक चार्ली मंगेर अब हमारे बीच नहीं है। करीब 99 साल की उम्न में निधन हो गया। बहुत चंद लोगों ने इस दुनिया में सिर्फ इनवेस्टिंग के दम पर अरबों डॉलर की संपत्ति खड़ा की है। चार्ली मंगेर इनमें से एक थे। वह इनवेस्टिंग दुनिया के जीनियस थे। करीब 6 दशकों से दुनिया उन्हें वॉरेन बफे ( Warren Buffett) के दाएं हाथ के तौर पर जानती थी। वॉरेन बफे शुरुआत में जल्द अमीर बनने के लिए सस्ते और पेनी स्टॉक्स खरीदते थे। लेकिन मंगेर ही वह व्यक्ति थे, जिनसे मिलने के बाद वॉरेन बफे की निवेश को लेकर समझ और बढ़ी और उन्होंने क्वालिटी स्टॉक्स पर जोर देना शुरू किया। मंगेर और वफे ने मिलकर बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) नाम से 785 अरब डॉलर की कंपनी खड़ी कर दी है।

चार्ली मंगेर आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके बताए टिप्स और सक्सेस मंत्र हमेशा एक निवेशक को राह दिखाते रहे हैं। यहां हम चार्ली मंगेर के 5 ऐसे ही इनवेस्टमेंट सलाह को बता रहे हैं, जिन्हें एक निवेशक को जरूर जानना चाहिए-

1. डायवर्सिफिकेशन को ना कहें

आप को यह सुनकर जरूर हैरानी होगी। लेकिन अधिकर निवेशकों और एक्सपर्ट्स के उलट, चार्ली मंगेर का डायवर्सिफिकेशन, या अलग-अलग इनवेस्टमेंट को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने पर विश्वास नहीं था। यहां तक कि मंगेर इसे पागलपन भरा आइडिया बताते थे। बर्कशायर की इस साल हुई बैठक में उन्होंने कहा कि आज कल कॉलेजों में यह बेतुकी बात सिखाई जाती है कि आपको शेयरों में निवेश करते अपने पोर्टफोलियो को जरूर डायवर्सिफाई करना चाहिए। यह एक पागलपन भरा विचार है। मंगेर ने कहा कि शेयर बाजार में अच्छे मौके पहचानना आसान नहीं है। ऐसे में अगर मेरे पास 3 आइडिया भी तो, मैं अलग-अलग कई जगहों पर निवेश की जगह उन 3 शेयरों के साथ रहना पसंद करूंगा।


2. अपनी ताकत पहचानें

मंगेर का दूसरा टिप्स है अपनी ताकत को पहचानें। मंगेर का मानना था कि समझदार निवेशकों को गलती से बचने के लिए उन्हीं सेक्टर्स पर फोकस करना चाहिए, जिसमें उनकी समझ अच्छी है या उनके पास एक्सपर्टजाइज हैं। वॉरेन बफेट भी अक्सर मंगेर की इस थ्योरी के बारे में बात कर रहते हैं। मंगेर ने कहा कि हम हर जगह स्मार्ट नहीं हो सकते हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी स्मार्टनेस की सीमा कहां तक है। यह एक कॉमन सेंस की है और निवेश के लिए रिसर्च करते समय इसे ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रामदेव अग्रवाल ने Charlie Munger की कंपाउंडिंग स्ट्रेटेजी का मतलब बताया, कहा-बहुत कम लोग इस पर भरोसा करते हैं

3. उन कंपनियों को खोजें, जिनके ग्राहक वफादर हैं

चार्ली मंगेर हमेशा उन कंपनियों को तरजीह देते थे, जिनका ब्रांड मजबूत हो और उनके जिनके कस्टमर वफादार हो। मंगेर ने इसी थ्योरी से साल 1993 में कॉस्टको होलसेल कॉर्प में निवेश किया था, जो उनका सबसे अच्छा निवेश साबित हुआ। मंगेर ने एक बार इस थ्योरी को मजेदार कहानी के साथ भी समझाया था कि मंगेर ने कहा कि मछली पकड़ने का पहला नियम यह है कि फंदा वहां डालें जहां पर मछलियाँ हैं। और मछली पकड़ने का दूसरा नियम है कि पहले नियम को कभी न भूलें। इसी तरह आप मछली पकड़ने में खुद को एक्सपर्ट बना सकते हैं।

4. बड़ा पैसा बनाने के लिए वेट करें

चार्ली मंगेर का मानना है कि इनवेस्टिंग की दुनिया में आपको धैर्य करने का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि कई बार स्टॉक मार्केट में सालों तक कुछ नहीं करना भी आपके लिए पैसा बनाता है। उन्होंने कहा बड़ा पैसा स्टॉक खरीदने या बेचने से नहीं बनता है, बल्कि इंतजार करने से बनता है। उनका एक फेमस कोट भी है कि "कंपाउंडिंग का पहला नियम है कि आप उसे कभी भी बिना जरूरत छेड़े नहीं।" वो हमेशा निवेशकों को अच्छी क्वालिटी वाले स्टॉक खरीदने और उसे लंबे समय तक वेट करने की सलाह देते थे।

5. अच्छे मौकों का इंतजार करें

बर्कशायर हैथवे की अक्सर आलोचना होती है कि उसके पास अरबों डॉलर का कैश पड़ा है, लेकिन वह फिर भी निवेश नहीं कर रहे हैं। हालांकि मंगेर ने हमेशा अच्छे मौक को इंतजार करने को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि कैश डुबाने से अच्छा है कि वह आपके हाथ में रहें। मंगेर ने कहा कि मैंने ऐसी स्थिति देखी है, जब मेरे पास कैश नहीं थे और मैं दोबारा उस स्थिति में वापस नहीं जाना चाहता।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।