Get App

Share Market की धड़कनें बढ़ीं! काउंटिंग डे के लिए Dalal Street तैयार, स्टॉक मार्केट की नब्ज टटोल रहे ब्रोकर

अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक और लेखक इयान ब्रेमर का मानना है कि भारत का निरंतर विकास ग्लोबल इकॉनमी के लिए पॉजिटिव संकेतों में से एक है उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगला कार्यकाल नहीं जीत पाते हैं, तो यह चौंकाने वाली बात होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 4:27 PM
Share Market की धड़कनें बढ़ीं! काउंटिंग डे के लिए Dalal Street तैयार, स्टॉक मार्केट की नब्ज टटोल रहे ब्रोकर
4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आएंगे।

चुनाव नतीजों का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर होगा? यह सवाल इन दिनों हर किसी के जेहन में है। इंवेस्टर्स असमंजस में हैं कि आखिर नतीजे आने के बाद बाजार में तेजी आएगी या गिरावट? लेकिन घबराने की कोई बात नहीं! 4 जून को मतगणना का दिन है और दलाल स्ट्रीट भी बाजार के उतार-चढ़ाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं, दिग्गज एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्मों ने 4 जून के लिए कैसी भविष्यवाणियां की हैं।

इयान ब्रेमर: भारत की स्थिरता और विकास में विश्वास

अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक और लेखक इयान ब्रेमर का मानना है कि भारत का निरंतर विकास ग्लोबल इकॉनमी के लिए पॉजिटिव संकेतों में से एक है। उनका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगला कार्यकाल नहीं जीत पाते हैं, तो यह चौंकाने वाली बात होगी। ब्रेमर की संस्था यूरेशिया ग्रुप भविष्यवाणी करती है कि भाजपा 305 सीटें (±10 सीटें) जीतेगी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके विचार में मोदी के नेतृत्व में भारत की इकॉनमी और डेमोक्रेटिक स्थिरता बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें