Dalal Street: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। इस दौरान BSE सेंसेक्स में 237.8 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा, निफ्टी में भी 156.15 अंक या 0.64 फीसदी की गिरावट देखी गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब अगले हफ्ते शेयर बाजार की दिशा मैक्रो इकोनॉमिक डेटा, सितंबर तिमाही के नतीजे, ग्लोबल ट्रेंड्स और विदेशी निवेशकों के रुख से तय होगी। आने वाले हफ्ते में सितंबर तिमाही के नतीजों के अंतिम दौर के बीच कुछ शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इसके अलावा, बाजार पर अमेरिकी मुद्रास्फीति, फेड चेयर जेरोम पॉवेल की स्पीच, भारत की CPI महंगाई और FII एक्टिविटी का भी असर होने की उम्मीद है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को बाजार बंद रहेगा।
