शेयर बाजार में अगले हफ्ते कर रहे ट्रेडिंग की तैयारी? LIC की लिस्टिंग सहित इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर

Dalal Street Week Ahead: शेयर बाजार के निवेशकों को इन 10 फैक्टर्स पर नजर रखनी चाहिए जिनसे अगले हफ्ते बाजार की चाल तय हो सकती है

अपडेटेड May 15, 2022 पर 3:30 PM
Story continues below Advertisement
सेंसेक्स और निफ्टी मार्च में अब तक 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए और इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स करीब 4 फीसदा टूटे हैं। महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता, ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना, चीन में लॉकडाउन और रुपये के कमजोर प्रदर्शन ने निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है।

13 मई को खत्म हुए पिछले हफ्ते में, BSE Sensex करीब 2,042 अंक (3.72 फीसदी) गिरकर 52,793.62 के स्तर पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 629.05 अंक (3.83 फीसदी) टूटकर 15,782.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मई महीने की शुरुआत से सेंसेक्स औप निफ्टी अब तक करीब 7 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।

अभी सबकी निगाहें अगले हफ्ते के बाजार के चाल पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से 10 फैक्टर्स हैं, जो अगले हफ्ते निवेशकों को व्यस्त रखने वाले हैं-


1. LIC की लिस्टिंग

एलआईसी (Life Insurance Corporation) के मेगा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की अगले हफ्ते लिस्टिंग होनी है, जिस पर पूरे बाजार की निगाहें हैं। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। LIC के शेयर मंगलवार 17 मई को को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

एलआईसी के आईपीओ को 2.95 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल निवेशकों और पॉलिसीहोल्डर्स के बीच इस IPO को लेकर खासतौर पर उत्साह देखने को मिला था। एलआईसी आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग पूरे बाजार के मूड को अच्छा बना सकता है।

यह भी पढ़ें- ये 5 बातें तय करेंगी कि अगले हफ्ते शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा

2. कंपनियों के रिजल्ट

16 मई से शुरू हो रहे काबोराबी हफ्ते में 400 से अधिक कंपनियां अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें भारती एयरटेल, DLF, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, ITC लिमिटेड, अशोक लीलैंड, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंटरग्लोब एविएशन, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, NTPC और श्री सीमेंट सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

इनके अलावा भारत फोर्ज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, रेमंड, शंकरा बिल्डिंग प्रोडक्ट्स, उत्तम शुगर मिल्स, VIP इंडस्ट्रीज, बजाज हेल्थकेयर, GMR इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडोको रेमेडीज, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, डॉ लाल पैथलैब्स, मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, मिंडा कॉर्पोरेशन, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, जायडस वेलनेस, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंद्रप्रस्थ गैस, इंडियन ओवरसीज बैंक, LIC हाउसिंग फाइनेंस, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, धनलक्ष्मी बैंक, ग्लैंड फार्मा, पंजाब एंड सिंध बैंक, रैमको सिस्टम्स, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, अमारा राजा बैटरीज, बजाज हिंदुस्तान शुगर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, IDFC, JK टायर एंड इंडस्ट्रीज, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), फाइजर, शोभा, थर्मेक्स, जायडस लाइफसाइंसेज और JK सीमेंट भी 16 से 21 मई के बीच नतीजे घोषित करने वाली हैं।

3. FII की बिकवाली

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने लगातार आठवें महीने (मई 2022) भारतीय शेयर बाजारों से पैसा निकालना जारी रखी। पिछले हफ्ते, FII ने 19,967.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं इसी दौरान घरेलू इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DII) ने 18,202.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदा है। मई महीने में अब तक FII ने 32,701.03 करोड़ रुपये की बिकवाली है, जबकि DII ने 26,735.36 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

4. रूस-यूक्रेन जंग

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर भी दुनिया भर के निवेशकों की निगाग रहेगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सीधी बातचीत की पेशकश दोहराई है। हालांकि रूस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूक्रेन और रूस ने 29 मार्च से आमने-सामने शांति वार्ता नहीं की है।

यह भी पढ़ें- जॉब मार्केट में आया उछाल, अप्रैल महीने में 88 लाख नए लोगों को मिली नौकरी: CMIE

5. IPO मार्केट

अगले हफ्ते तीन कंपनियों को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुल रहा है। ऐसे में शेयर बाजार के अलावा अगले हफ्ते IPO मार्केट भी फोकस में रहेगा। इनमें नॉन-यूरिया खाद बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates), लग्जरी घड़ी बेचने वाली दिग्गज कंपनी एथोस (Ethos) और देश की सबसे बड़ी लाइसेंस वाली सर्टिफाइंग अथॉरिटी (CA) ईमुद्रा (eMudhra) के आईपीओ शामिल हैं। तीन कंपनियां 2387 करोड़ रुपये के IPO ला रही हैं।

6. रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन पर भी निवेशकों का अगले हफ्ते फोकस रहेगा। पिछले हफ्ते एक डॉलर के मुकाबले रुपया 77.63 पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। हालांकि सोमवार को भारतीय करेंसी मार्केट बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बंद रहेगा।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने बताया, "ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी ने सेटीमेंट पर थोड़ा नकरात्मक असर डाला है, जिसके चलते साप्ताहिक आधार पर रुपया पिछले हफ्ते की तुलना में करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।"

7. टेक्निकल व्यू

शुक्रवार को निफ्टी बढ़त के साथ खुला था और काफी करीब 200 अंक तक ऊपर चढ़ गया था। हालांकि दिन का कारोबार बढ़ने के साथ यह अपने बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में यह 15,740 अंक तक फिसलकर लाल निशान में बंद हुआ। चार्ट पर निफ्टी ने दैनिक और साप्तहिक आधार पर बेयरिश कैंडल बनाया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की सीनियर एग्जिक्यूटिव शिवांगी सारदा ने बताया, "निफ्टी 16,000 के नीचे बना हुआ है। यहां से गिरावट आने पर इसे 15,650 और 15,500 के स्तर पर सपोर्ट दिखा रहा है। वहीं उछाल आने पर 16,161 और 16,350 के स्तर को पार करने में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।"

8. F&O के संकेत

ऑप्शन के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि अगले भारी अस्थिरता के साथ 15,500 से 16,300 के रेंज में कारोबार देखने को मिल सकता है। वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) 4.98 फीसदी की उछाल के साथ 24.26 रुपये पर पहुंच गया है। वौलेटिलिटी थोड़ा कम हुआ है, लेकिन यह भी ऊपरी जोन है, जो बाजार के मंदड़िये की पकड़ में होने का संकेत देता है।

कोटक सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट- अमोल अठावले ने बताया, "ट्रेडर्स के लिए 15,900 एक अहम रेजिस्टेंल लेवल हो सकता है और इसके नीच इंडेक्स 15,650 तक फिसल सकता है। हालांकि 15,900 पर एक तत्काल ट्रेंड रिवर्सल दिख रहा है और इसके ऊपर 16100-16300 के दौरान रेजिस्टेंस देखने को मिलेगा।"

9. कॉरपोरेट एक्शन

अगले हफ्ते ये कंपनियां कुछ अहम कॉरपोरेट फैसलों को ले सकती हैं-

10. ग्लोबल आंकड़े

अगले हफ्ते कई देशों के कुछ अहम आंकड़े आने वाले हैं, जो पूरी दुनिया के शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। अमेरिका अगले हफ्ते बेरोजगारी और इंडस्ट्रियल उत्पादन से जुड़े आंकड़े जारी करने वाला है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का संबोधन भी अगले हफ्ते होना वाला है।

यूरो जोन भी अगले हफ्ते बैलेंस ऑफ ट्रेड, जीडीपी ग्रोथ और महंगाई से जुड़े आंकड़े जारी करने वाला है। चीन अगले हफ्ते इंडस्ट्रियल और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े जारी करेगा। वहीं भारत सरकार भी अगले हफ्ते 17 मई को थोक महंगाई से जुड़े आकड़े जारी करने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।