Get App

Dalmia Bharat कर रही शेयर बायबैक की तैयारी, 23 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फाइनल

Dalmia Bharat इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के हिसाब से सीमेंट बनाने वाली भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। यह 12 राज्यों में काम करती है और दक्षिणी, पूर्वी व पूर्वोत्तर बाजारों में इसकी अच्छी मौजूदगी है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.84 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:23 AM
Dalmia Bharat कर रही शेयर बायबैक की तैयारी, 23 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फाइनल
Dalmia Bharat की शुरुआत साल 1939 में हुई थी।

सीमेंट कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड शेयर बायबैक कर सकती है। इस प्रपोजल पर विचार करने के लिए कंपनी का बोर्ड 23 नवंबर को मीटिंग करने वाला है। कंपनी ने फिलहाल शेयर बाजारों को बायबैक के साइज, बायबैक प्राइस, वापस खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या या बायबैक के तरीके जैसी कोई जानकारी नहीं दी है। यह प्रस्तावित बायबैक, कंपनी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों व नियमों के प्रावधानों के अधीन होगा। शेयर बायबैक में एक कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स से शेयर वापस खरीदती है।

डालमिया भारत लिमिटेड की शुरुआत साल 1939 में हुई थी। यह इंस्टॉल्ड कैपेसिटी के हिसाब से सीमेंट बनाने वाली भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। सितंबर 2026 तक इसकी सीमेंट उत्पादन क्षमता 54.7 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) थी। कंपनी अपने सीमेंट प्लांट्स के नेटवर्क के जरिए 12 राज्यों में काम करती है और दक्षिणी, पूर्वी व पूर्वोत्तर बाजारों में इसकी अच्छी मौजूदगी है।

कंपनी ने अधिग्रहण और मौजूदा कारोबार के विस्तार के जरिए वित्त वर्ष 2028 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 75 MTPA करने की योजना बनाई है। कंपनी का मार्केट कैप 28200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

डालमिया भारत का शेयर 3 महीनों में 20 प्रतिशत गिरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें