डालमिया भारत, जेपी एसोसिएट्स के चुनिंदा सीमेंट, क्लिंकर और बिजली संयंत्रों का करेगी अधिग्रहण

Dalmia Bharat share price:डालमिया सीमेंट ने मध्य प्रदेश राज्य के सिंगरौली में स्थित निगरी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को सात साल के लिए पट्टे पर लेने के लिए जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के सात एक लीज करार पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इस यूनिट की उत्पादन क्षमता 20 MTPA है। इस फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी के पास 250 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर लीज अवधि के भीतर कभी भी निगरी यूनिट को खरीदने का विकल्प है

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement
एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक डालमिया सीमेंट ने जेपी एसोसिएट्स की एक यूनिट भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड (बीजेसीएल) की 74 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    डालमिया भारत ने 26 अप्रैल को कहा कि वह जेपी एसोसिएट्स के चुनिंदा सीमेंट, क्लिंकर और बिजली संयंत्रों का अधिग्रहण करेगी। बता दें कि डालमिया भारत ने इस साल दिसंबर 2022 और फरवरी में इस अधिग्रहण के लिए जेपी एसोसिएट्स के साथ बाध्यकारी समझौते (binding agreements)किए थे। इस बारे में डालमिया भारत की तरफ की गई रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि इस अधिग्रहण के लिए 25 अप्रैल को एक और करार हुआ है जिसके तहत डालमिया भारत की एक सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट 1500 करोड़ रुपए के निवेश से जेपी सुपर का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण पर 190 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।

    कंपनी की तरफ से आया स्पष्टीकरण 

    डालमिया भारत  ने एक स्पष्टीकरण देते हुए ये भी बताया है कि ये अधिग्रहण जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच लंबित ऑर्बीटरेशन के अंतिम फैसलो के अधीन है।


    एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक डालमिया सीमेंट ने जेपी एसोसिएट्स की एक यूनिट भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड (बीजेसीएल) की 74 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस सौदे की एंटरप्राइज वैल्यू 666 करोड़ रुपये है।

    इसके अलावा, डालमिया सीमेंट ने मध्य प्रदेश राज्य के सिंगरौली में स्थित निगरी सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को सात साल के लिए पट्टे पर लेने के लिए जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के सात एक लीज करार पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इस यूनिट की उत्पादन क्षमता 20 MTPA है। इस फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी के पास 250 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर लीज अवधि के भीतर कभी भी निगरी यूनिट को खरीदने का विकल्प है।

    Dalmia Bharat के शेयर की चाल

    Dalmia Bharat के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 11.45 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 0.95 रुपए यानी 0.05 फीसदी की हल्की बढ़तके साथ 1935.05 रुपए पर दिख रहा है। स्टॉक का आज का दिन का हाई 1962.85 रुपए का और दिन का लो 1933.55 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2078.00 रुपए और 52 वीक लो 1212.50 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 363329 शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 36269 करोड़ रुपए है।

    Trade Spotlight: मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अब क्या करें?

    डालमिया भारत ने 1 साल में दिया 24.89 फीसदी रिटर्न 

    डालमिया भारत के स्टॉक में 1 हफ्ते में 2.71 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में ये शेयर 3.49 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीनों में इस शेयर में 14.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 साल में इस शेयर ने 24.89 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन साल में ये शेयर 262.14 फीसदी भागा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।