26 अप्रैल को सुबह से ही बाजार में मजबूती आती दिखी और ये पूरे दिन तेजी में रहा। कल बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 170 अंकों की बढ़क के साथ 60300 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी पिछले 8 कारोबारी सत्रों में पहली बार 17800 को ऊपर बंद हुआ था। निफ्टी 44 अंकों की बढ़त लेकर 17814 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली स्केल पर लगातार तीसरे दिन हायर हाईज हायर लोज बनाते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। बैंक निफ्टी से भी बाजार को कल अच्छा सपोर्ट मिला था। बैंक निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 42830 को स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
26 अप्रैल को मॉयल, पीसीबीएल और प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। मॉयल 4 फीसदी की बढ़त लेकर 157 रुपये पर बंद हुआ था। ये स्टॉक कल पिछले आठ कारोबारी सत्रों के छोटे ट्रेडिंग रेंज से ब्रेक आउट देते हुए इस रेंज से बाहर आया था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। मोमेंटम ऑसिलेटर्स आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) भी दैनिक चार्ट पर तेजी का रुझान दिखा रहे हैं।
PCBL भी पिछले छह कारोबारी सत्रों के संकरे रेंज से बाहर आता दिखा है। स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। इसके साथ ही मोमेंटम इंडीकेटर्स RSI और MACD भी पॉजिटिव क्रॉसओवर दे रहे हैं। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (21, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। ये स्टॉक कल 3.5 फीसदी बढ़कर 123.55 रुपये पर बंद हुआ था।
प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स भी कल 2.5 फीसदी चढ़कर 482 रुपये पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में कल लगातार छठे सत्र में तेजी का रुख देखने के मिला था। स्टॉक ने डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल पैटर्न बनाया है। साथ ही ये सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर मजबूती से कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही मोमेंटम ऑसिलेटर्स आरएसआई 14 और एमएसीडी दैनिक चार्ट पर जीरो लाइन से ऊपर अच्छी तरह से मजबूत बने हुए हैं।
आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंदराठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति
Prestige Estates Projects:प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स पिछले 2 महीनों से तेजी में है। इस अवधि में ये स्टॉक 21 फीसदी के शानदार रिटर्न के साथ 404 रुपये से बढ़कर 489 रुपये के स्तर पर आ गया है। लेकिन अब ये स्टॉक 510-515 रुपए पर स्थित अपने हिस्टोरिकल रजिस्टेंस के बहुत करीब आ गया है। ऐसे में इस रजिस्टेंस के आसपास मुनाफावसूली करने की सलाह होगी। इस समय नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी।
PCBL:हाल ही में PCBL ने 120 रुपये के प्रतिरोध का सामना किया और वर्तमान में इससे ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, इसने आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) के डेली स्केल पर बुलिश डाइवर्जेंस दिया है। इसके अलावा ये स्टॉक डेली स्केल पर विलियम एलीगेटर से ऊपर कारोबार कर रहा है जो एक पॉजिटिव संकेत है। इस स्टॉक में 117 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 135 रुपये के लक्ष्य के लिए 122-124 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है।
MOIL:पिछले कारोबारी सत्र में, मॉयल 150 रुपये के अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहा। इसके अलावा डेली स्केल पर ये स्टॉक विलियम एलीगेटर से ऊपर कारोबार कर रहा है जो इस स्टॉक को आकर्षक बना रहा है। वहीं, डेली आरएसआई ने 50 के स्तरों से वापसी की है। इससे स्टॉक में अभी और तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 170 रुपये के लक्ष्य के लिए 155-156 रुपये की रेंज में खरीदारी की सलाह होगी। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 148 रुपये का स्टॉप-लॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।