Data Center Stocks : भारत का डाटा सेक्टर अगले 10 साल का बड़ा ग्रोथ थीम बन सकता है। नोमुरा के मुताबिक कैलेंडर ईयर 2025-2030 के दौरान इस सेक्टर में सालाना 30 फीसदी (CAGR) ग्रोथ संभव है। इस ग्रोथ को AI,क्लाउड और डिजिटिलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में डाटा सेंटर थीम पर नोमुरा का बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिया डाटा स्टोरी अगले 10 साल की बड़ी ग्रोथ वाली थीम है।
एशिया पैसिफिक में सबसे तेजी से बढ़ा भारत में डाटा सेंटर
जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि डाटा सेंटर शेयरों में CY25-30 में 30% CAGR ग्रोथ संभव है। एशिया पैसिफिक में भारत में डाटा सेंटर सबसे तेजी से बढ़ा है। इसकी डिमांड ग्रोथ को AI, क्लाउड और डिजिटाइजेशन से सपोर्ट मिल रहा है। 2025 में IT लोड 1.5-1.6 GW था जो 2030 तक बढ़कर 7 GW हो सकता है। अगले दशक में 15 GW से ज्यादा की नई क्षमता बढ़ने का अनुमान है।
ज्यादा AI वर्कलोड के चलते बढ़ेगी डाटा सेंटर्स की जरूरत
AI,क्लाउड,डिजिटाइजेशन डाटा सेंटर की तगड़ी डिमांड है। GenAI और क्लाउट के इस्तेमाल से डिमांड में तेज उछाल है। ज्यादा AI वर्कलोड के चलते डाटा सेंटर्स की जरूरत बढ़ेगी। GPU-हैवी इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड मजबूत रहेगी। एंटरप्राइज कंपनियों की थर्ड पार्टी क्लाउड की ओर शिफ्टिंग होगी। को-लोकेशन की मांग लगातार बढ़ रही है।
डाटा सेंटर में सबसे आगे होगा भारत
नोमुरा का कहना है कि भारत डाटा सेंटर में सबसे आगे होगा। भारत को डाटा सेंटर सेक्टर का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। भारत में डाटा बनाने की लागत सिर्फ $6-7 मिलियन/MW है। विकसित देशों में ये लागत $10-18 मिलियन/MW है। भारत में डाटा सेंटर कैपेक्स लागत काफी कम है। सस्ती बिजली से ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होगी। रिन्युएबल PPA मॉडल से बेहतर रिटर्न की संभावना है।
भारत बनेगा हाइपर स्केल हब
नोमुरा का कहना है कि आगे भारत हाइपर स्केल हब बनेगा। AI के युग में भारत में हाइपरस्केल डाटा सेंटर हब बनने की पूरी संभावना है। बढ़ते डाटा ट्रैफिक और लो-लेटेंसी एप डिमांड से इस सेक्टर को सहारा मिलेगा। जियोपोलिटिकल डायवर्सिफिकशेन का भी भारत को फायदा मिलेगा। ग्लोबल डाटा सेंटर क्षमता शेयर बढ़ने की उम्मीद है। ग्लोबल डाटा सेंटर क्षमता 1.5% से बढ़कर 2-3% तक होनी संभव है।
डाटा सेंटर कैपेक्स का मिलेगा फायदा
नोमुरा का कहना है कि डाटा सेंटर कैपेक्स का फायदा स्विचगियर और ट्रांसफॉर्मर सेक्टर को मिलेगा। देश में स्विचगियर और ट्रांसफॉर्मर की मांग बढ़ेगी। डाटा सेंटर कैपेक्स से UPS और बैटरी सिस्टम, बैकअप जेनसेट्स की डिमांड बढ़ेगी। इससे प्रेसीजन कूलिंग सिस्टम्स की मांग बढ़ेगी। रैक,बसवे और स्ट्रक्चर्ड केबलिंग पर होने वाला खर्च बढ़ेगा।
डेटा सेंटर सेक्टर में ABB इंडिया,सीमेंस इंडिया,CG पावर,GE वर्नोवा,कमिंस इंडिया और हिताची एनर्जी इंडिया नोमुरा की टॉप पिक्स में शामिल हैं।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।