Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 3 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market Outlook : Nifty IT इंडेक्स में 4.3 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी आई, जिसने पूरे बाजार के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। PSU बैंकों,ऑटो,मेटल,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इन इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत के बीच बढ़त हुई

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
Market Outlook : LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि लगातार चार सेशन की गिरावट के बाद बैंक निफ्टी में उसके कंसोलिडेशन रेंज के निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली,जो 53,000 के जोन के पास सपोर्ट का संकेत है

Market Outlook : 2 जून को एक उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty IT शेयरों में मज़बूत बढ़त और कुछ खास सेक्टरों में बड़े पैमाने पर आई खरीदारी के दम पर 23,400 के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,649.84 पर और Nifty 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ। लगभग 2222 शेयरों में बढ़त हुई,1803 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इस तेजी की अगुवाई दिग्गज IT शेयरों ने की जिसमें TCS, Infosys, HCL Technologies और Tech Mahindra Nifty पर सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों के तौर पर सामने आए। Adani Enterprises भी बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहा। दूसरी ओर NTPC,Power Grid Corporation,Axis Bank, Dr. Reddy's Laboratories और HDFC Life Insurance सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

सेक्टर के लिहाज से,Nifty IT इंडेक्स में 4.3 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी आई, जिसने पूरे बाजार के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। PSU बैंकों,ऑटो,मेटल,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इन इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत के बीच बढ़त हुई। हालांकि,फार्मा,हेल्थकेयर और पावर इंडेक्स इस रुझान के विपरीत रहे और उनमें 0.3 प्रतिशत से 0.8 प्रतिशत के बीच गिरावट आई।


ब्रॉडर मार्केट ने भी इस तेजी में हिस्सा लिया। Nifty Midcap 100 इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त हुई।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी व्यू

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज नीचे खुला और 23,200 के आस-पास सपोर्ट मिलने के बाद तेजी से रिकवर होकर 23,500 के स्तर तक पहुंच गया। इस मज़बूत रिकवरी के बावजूद,कुल मिलाकर ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। नियर टर्म में इसमें फिर से दबाव पड़ने की संभावना है। RSI अभी भी बेयरिश क्रॉसओवर में बना हुआ है,जो कमज़ोर मोमेंटम का संकेत है। इसके अलावा,इंडेक्स डेली टाइमफ्रेम पर 20-डे EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे नेगेटिव रुझान और मज़बूत होता है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,420 पर है। इस स्तर से नीचे जाने पर 23,200 की ओर एक और गिरावट आ सकती है। ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 23,600 के आस-पास है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि बाजार आज शुरुआती नुकसान से उबर कर बंद हुए। IT सेक्टर के शेयरों का इस बढ़त में अहम योगदान रहा। लार्ज-कैप शेयरों में लगातार आ रही खरीदारी से पता चलता है कि निवेशक मौजूदा वैल्यूएशन पर सहज महसूस कर रहे हैं। निफ्टी ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले अपने लॉन्ग टर्म एवरेज के ज्यादा करीब ट्रेड कर रहा है। मध्य-पूर्व में संघर्ष-विराम में हो रही देरी के बावजूद,वैश्विक माहौल स्थिर बना रहा,जिससे निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में मजबूती का पता चलता है। अर्निंग्स सीज़न (कंपनियों के नतीजों का दौर) लगभग खत्म होने के साथ ही,निवेशकों का ध्यान अब मॉनसून की प्रगति,महंगाई के रुझान,RBI की नीति और लिक्विडिटी की स्थिति जैसे प्रमुख मैक्रो फैक्टर पर केंद्रित हो गया है।

इस हफ़्ते मॉनसून के दक्षिणी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की उम्मीद है,जिससे नियर टर्म में बाजार को सहारा मिलेगा। हालांकि,बारिश के लंबे समय के औसत से कम रहने का अनुमान है। ऐसे में अल नीनो के जोखिमों पर नजर रखने की ज़रूरत है। लेकिन जलाशयों का जलस्तर अच्छी स्थिति में है। यह 10 साल के औसत से काफी ऊपर है। इससे मानसून में कमजोरी से निपटने में सहायता मिल सकती है।

Centrum Finverse में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड निलेश जैन का कहना है कि बाजार आज गैप-डाउन खुलने के बाद ज़ोरदार तरीके से रिकवर हुए। Nifty ने लगातार दो दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई। इंडेक्स को 23,230 के स्तर के आस-पास मज़बूत सपोर्ट मिला,जो अब एक तत्काल सपोर्ट लेवल का काम कर रहा है,जबकि 23,690 के पास मौजूद 50-DMA ऊपर की तरफ एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है।

बाजार का व्यापक ढांचा अभी भी रेंजबाउंड ही है। 23,700 के ऊपर कोई भी निर्णायक चाल निफ्टी में और तेजी ला सकती है। इस बीच, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIAVIX 7% गिरकर 15 के स्तर के आस-पास बंद हुआ है। वोलैटिलिटी में किसी भी और कमी से बाजार में तेजी के रुझान को और मजबूती मिलने की संभावना है।

बैंक निफ्टी व्यू

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 53,200-53,100 के जोन में है। अगर इस जोन से नीचे कोई गिरावट आती है तो बैंक निफ्टी की कमजोरी बढ़कर 52,700 तक जा सकती है और उसके बाद नियर टर्म में यह 52,300 तक गिर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए तत्काल रेजिस्टेंस 54,000-54,100 के जोन में है।

LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि लगातार चार सेशन की गिरावट के बाद बैंक निफ्टी में उसके कंसोलिडेशन रेंज के निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली,जो 53,000 के जोन के पास सपोर्ट का संकेत है। हालांकि,ओवरऑल ट्रेंड कमजोर बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। जबकि RSI डेली चार्ट पर बेयरिश क्रॉसओवर में बना हुआ है। इसलिए जब तक बैंक निफ्टी 54,300 के पास अपने 20-डे SMA को फिर से हासिल नहीं कर लेता और 55,000 के स्तर से ऊपर बना नहीं रहता,इसका रुझान साइडवेज़ से बेयरिश ही बना रहेगा। ऐसे में ट्रेडर्स को लेवल बेस्ड नजरिया अपनाना चाहिए,जिसमें सपोर्ट 53,000 और 52,800 पर है,जबकि रेजिस्टेंस 54,300–54,500 के आसपास दिख रहा है।

 

Trading Strategy :अगले हफ्ते की निफ्टी कॉल्स कैरी करें, ले जा सकते हैं 23,400 या 23,450 की कॉल्स

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।