Trading Strategy : आज के कारोबारी सत्र के सेकेंड हॉफ में उम्मीद के मुताबिक रिकवरी आई है। IT शेयरों के दम पर बुल्स का जोरदार कमबैक हुआ है। दिन के निचले स्तर से निफ्टी करीब 250 अंक रिकवर होकर 23500 के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 900 प्वाइंट रिकवर हुआ है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुधार हुआ है। फीयर इंडेक्स 5 फीसदी फिसलकर 16 के नीचे आ गया है। IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी चढ़ा है।
IT के बाद आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत दिख रहे हैं। हैवेल्स और प्रेस्टीज एस्टेट 3 परसेंट चढ़े हैं। साथ ही चुनिंदा ऑटो,मेटल और FMCG में भी खरीदारी है। लेकिन फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज मई का लो तोड़ने के बाद जोरदार रिकवरी आई है। निफ्टी IT ने लीड किया है। बैंक निफ्टी भी तेजी में शामिल हुआ है। सुबह CNBC-आवाज़ पर यही राय रखी गई थी।
दोपहर के बाद जोरदार रिकवरी आने की संभावना जताई गई थी। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी अच्छी रिकवरी दिखी है। Advance/decline अब advances के पक्ष में है। बड़ा सवाल यह है कि क्या निफ्टी ने वापस रेंज को डिफेंड किया है और अब क्या पिछले हफ्ते का उल्टा प्ले आउट होगा? बैंक निफ्टी ने क्या हायर बॉटम कन्फर्म किया है?
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी एक रेंज में रहा है। यह रेंज 23,300-24,000 है। पिछले मंगलवार को लगा कि रेंज टूटी और फिर फिसले। यही हमारी आज की थ्योरी थी कि लो तोड़कर रिकवरी होगी। 0.69 पर निफ्टी का PCR काफी ओवरसोल्ड हो चुका था। वापस हम रेंज के लो को डिफेंड कर चुके हैं। अब आज की क्लोजिंग और आज का लो सबसे अहम है। अगर 23,500 के ऊपर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब यहां से लॉन्ग सौदों में एक सख्त स्टॉप लॉस मिला,वो है आज का लो। बैंक निफ्टी भी अब बड़ी गिरावट शायद ना दिखाए। बाजार में रेंज को स्मॉर्टली ट्रेड करने से पैसा बनता है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,200-23,250 पर सपोर्ट और 23,550-23,600 पर रेजिस्टेंस है। दूसरा रजिस्टेंस 23,650-23,800 पर है। बैंक निफ्टी के लिए 53,200-53,400 पर सपोर्ट और 54,200-54,500 पर रेजिस्टेंस हैं।
अगले हफ्ते की निफ्टी की कॉल्स कैरी करें। 23,400 या 23,450 की कॉल्स ले जा सकते हैं। बाजार में आज शायद वापस ट्रेंड रिवर्सल हुआ है। कल इसका कन्फर्मेशन मिले तो कॉल्स एड भी कर सकते हैं, वरना कल सुबह रीविजिट करेंगे।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।