Get App

Data Patterns के शेयरों की लिस्टिंग प्रीमियम पर, इश्यू प्राइस से 47% ऊपर चढ़े शेयर

Data Patterns का इश्यू प्राइस 585 रुपए है और इसकी लिस्टिंग इसेस 279 रुपए ऊपर 864 रुपए पर हुई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 10:16 AM
Data Patterns के शेयरों की लिस्टिंग प्रीमियम पर, इश्यू प्राइस से 47% ऊपर चढ़े शेयर
Data Patterns का इश्यू 119.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Data Patterns के शेयरों की लिस्टिंग आज प्रीमियम पर हुई है। कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद Data Patterns के शेयरों की लिस्टिंग आज इश्यू प्राइस से 47.69% ऊपर 864 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 585 रुपए है और इसकी लिस्टिंग इसेस 279 रुपए ऊपर 864 रुपए पर हुई है।

Data Patterns के शेयरों की निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का इश्यू 119.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Data Patterns का इश्यू नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से में 254 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 191 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि रिटेल पोर्शन 23 गुना भरा था।

Data Patterns के IPO में 240 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू था और 59.52 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 555-585 रुपए प्रति शेयर था। इश्यू खुलने से एक दिन पहले Data Patterns ने एंकर इनवेस्टर्स से 176 करोड़ रुपए जुटाए थे।

क्या करती है कंपनी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें