Davangere Sugar Share price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर शुगर स्टॉक की तलाश में हैं तो दावणगेरे शुगर कंपनी के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में राइट्स इश्यू जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी इसके जरिए अधिकतम 400 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी। हालांकि, इसे अभी रेगुलेटरी अप्रुवल की जरूरत होगी। कंपनी ने 6 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी के शेयरों में आज 9 सितंबर को 1.25 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 7.13 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
देश में 2025 तक 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का है लक्ष्य
दावणगेरे शुगर कंपनी देश के इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट्स को हासिल करने के लिए इथेनॉल प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक FY25 के दौरान, दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड अक्टूबर 2024 में मुख्य रूप से मक्का और अन्य अनाज से इथेनॉल का प्रोडक्शन करने की योजना बना रही है।
भारत ने 2025 तक 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा है। सरकार ने चीनी मिलों से इथेनॉल प्रोडक्शन के लिए गन्ने का विकल्प तलाशने के लिए कहा है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि भारत 2030 की ओरिजनल डेडलाइन से पहले 2025-26 तक अपना 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट हासिल कर लेगा। मंत्री ने इस बात पर जोर डाला कि सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम ने देश के कच्चे तेल के आयात बिल को कम करने और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने में मदद की है।
कैसा रहा है Davangere Sugar Company के शेयरों का प्रदर्शन
पिछले एक महीने में दावणगेरे शुगर कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में इस शेयर ने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में स्टॉक ने अपने निवेशकों को 100 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं, मार्च 2021 से अब तक कंपनी के शेयर 444 फीसदी चढ़े हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)