Stock in News: Q1 में मुनाफा 6 गुना होने का जश्न, रॉकेट बना शेयर, 12% का तगड़ा उछाल

Stock in News: इस कंपनी के शेयरों ने आज जून तिमाही में मुनाफा 6 गुना बढ़ने का जश्न मनाया और शुरुआती कारोबार में ही यह 12% से अधिक उछल पड़ा। जानिए कंपनी के मुनाफे में इस तेज उछाल की वजह और चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2026 तिमाही में कंसालिडेटेड लेवल पर DCM Shriram का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 511.39% उछलकर ₹692.7 करोड़ पर पहुंच गया यानी कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6 गुना से अधिक बढ़ गया।

DCM Shriram Shares: डीसीएम श्रीराम के शेयरों ने आज धमाल मचा दिया। एक कारोबारी दिन पहले 28 जुलाई को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद डीसीएम श्रीराम ने जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे जिसमें यह बात सामने आई कि जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6 गुना से अधिक बढ़ा। इसका आज शेयरों ने जश्न मनाया और 12% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नीचे आए और पूरी तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 0.04% की गिरावट के साथ ₹1053.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.54% उछलकर ₹1,186.50 तक पहुंच गया था जिससे टूटकर यह ₹1,036.00 तक आ गया था।

DCM Shriram के लिए कैसी रही जून तिमाही

चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंसालिडेटेड लेवल पर डीसीएम श्रीराम का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 511.39% उछलकर ₹692.7 करोड़ पर पहुंच गया यानी कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6 गुना से अधिक बढ़ गया। इसमें पिछले वर्षों से जुड़े मामले में इनकम टैक्स अथॉरिटी से अपने पक्ष में आए फैसले से ₹474.3 करोड़ का पॉजिटिव टैक्स एडजस्टमेंट भी शामिल है। इसके अलावा इसमें जमीन बेचने और जॉइंट वेंचर बनाने के लिए हिस्सेदारी बेचने से हुए मुनाफे से मिली ₹79.4 करोड़ की एक्सपेश्नल गेन भी शामिल है। इन्हें को छोड़कर जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹147 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹113.3 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था।


जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9.54% उछलकर ₹3784.67 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो डीसीएस श्रीराम का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 11% बढ़कर जून 2026 तिमाही में ₹336 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ईबीआईटीडीए मार्जिन में हल्की तेजी आई और यह 9.3% से 9.4% पर पहुंचा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

डीसीएम श्रीराम के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 31 जुलाई 2025 को यह ₹1,460.00 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 35.20% टूटकर 9 मार्च 2026 को ₹946.15 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Mala IPO Listing: 90% के लिस्टिंग गेन के बाद लोअर सर्किट, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।