DCM Shriram Shares: डीसीएम श्रीराम के शेयरों ने आज धमाल मचा दिया। एक कारोबारी दिन पहले 28 जुलाई को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद डीसीएम श्रीराम ने जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे जिसमें यह बात सामने आई कि जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6 गुना से अधिक बढ़ा। इसका आज शेयरों ने जश्न मनाया और 12% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नीचे आए और पूरी तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 0.04% की गिरावट के साथ ₹1053.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 12.54% उछलकर ₹1,186.50 तक पहुंच गया था जिससे टूटकर यह ₹1,036.00 तक आ गया था।
