Dealing Room Check: कच्चे तेल में गिरावट से OMCs में तेजी की बहार देखने को मिली। IOC, HPCL, BPCL 3-4% दौड़े। इंडिगो ने भी भरी उड़ान, शेयर 3 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। हफ्ते के पहले दिन बुल्स का जोश HIGH रहा। निफ्टी में 150 अंकों की रफ्तार देखने को मिली। निफ्टी बैंक भी 250 से ज्यादा दौड़ा। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3%से ज्यादा चढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप भी outperform कर रहे हैं। UBS के अपग्रेड के बाद VOLTAS में 7 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। ये वायदा का टॉप गेनर बना। PNGRB की ओर से HP नेटवर्क टैरिफ में 47% की कटौती से GSPL टूटा। इसमें 20% का लोअर सर्किट लगा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने स्टील सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 825-830 रुपये तक जाने की उम्मीद है। आज मेटल शेयरों में मुनाफा वसूली हुई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1325-1350 रुपये का उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक आज टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी हुई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)