Top F&O Calls: Reliance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47800, 47900 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 47800, 47700 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 2:07 PM
Reliance पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 2960 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में परसिस्टेंट सिस्टम्स, जेके सीमेंट, एनटीपीसी, इंडियन होटल्स और इंडस टावर्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं वोडाफोन आइडिया, ओरैकल फाइनेंशियल, एमफैसिस, कोरोमंडल इंटरनेशनल, बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा वोल्टाज, सीमेंस, एमसीएक्स, बीपीसीएल और एचपीसीएल में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मेट्रोपोलिस हेल्थ, एक्साइड, हिंदुस्तान कॉपर, एबी फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47800, 47900 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47800, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।


    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा जोश, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

    NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    ABB India Future : खरीदें - 6469 रुपये, टारगेट - 6650 रुपये, स्टॉपलॉस - 6290 रुपये

    Havells Future : खरीदें - 1529 रुपये, टारगेट - 1570 रुपये, स्टॉपलॉस - 1510 रुपये

    Hindalco Future : खरीदें - 619 रुपये, टारगेट - 635 रुपये, स्टॉपलॉस - 610 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Reliance

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Reliance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Reliance की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 2960 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 34 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 50/65 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 25 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।