Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, टेलीकॉम सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: JSW STEEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 825-830 रुपये तक चढ़ने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 4:41 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, टेलीकॉम सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग
BHARTI AIRTEL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 1325-1350 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: कच्चे तेल में गिरावट से OMCs में तेजी की बहार देखने को मिली। IOC, HPCL, BPCL 3-4% दौड़े। इंडिगो ने भी भरी उड़ान, शेयर 3 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। हफ्ते के पहले दिन बुल्स का जोश HIGH रहा। निफ्टी में 150 अंकों की रफ्तार देखने को मिली। निफ्टी बैंक भी 250 से ज्यादा दौड़ा। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 3%से ज्यादा चढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप भी outperform कर रहे हैं। UBS के अपग्रेड के बाद VOLTAS में 7 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। ये वायदा का टॉप गेनर बना। PNGRB की ओर से HP नेटवर्क टैरिफ में 47% की कटौती से GSPL टूटा। इसमें 20% का लोअर सर्किट लगा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने स्टील सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 825-830 रुपये तक जाने की उम्मीद है। आज मेटल शेयरों में मुनाफा वसूली हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें