Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, टाटा ग्रुप के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: Petronet पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 290-295 रुपये तक चढ़ने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:42 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, टाटा ग्रुप के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग
Tata Power पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 450-460 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: क्रूड में तेज गिरावट से OMCs शेयरों में तेजी की बहार नजर आई। HPCL के शेयर में 4 परसेंट की तेजी दिखी। IOC और BPCL में रौनक रही। टेलीकॉम शेयरों में जोरदार एक्शन नजर आया। भारती एयरटेल करीब 5% उछाल के साथ LIFE TIME HIGH पर पहुंचा। ये वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं इंडस टावर भी साढ़े 4% से ज्यादा उछला। आज से खुले वोडाफोन के FPO के एंकर निवेशकों में बड़े नाम से शेयर में जोश देखने को मिला। बाजार को ICICI लोम्बार्ड के Q4 नतीजे पसंद आए। शेयर 4% से ज्यादा दौड़ा। कैश शेयरों में जस्ट डायल 14% से ज्यादा दौड़ा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल एंड गैस सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने पेट्रोनेट (Petronet) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर गिर कर 290-295 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने शेयर में बिकवाली की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें