Get App

डीलिंग रूम्स में आज पीएसयू स्टॉक में हुई खरीदारी, अदाणी ग्रुप के शेयर में भी कराई बाईंग

BHEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर की दिग्गज कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 250-255 रुपये तक जाने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 3:42 PM
डीलिंग रूम्स में आज पीएसयू स्टॉक में हुई खरीदारी, अदाणी ग्रुप के शेयर में भी कराई बाईंग
Adani Ports पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक चढ़कर 1385 से 1400 रुपये तक जा सकता है

Dealing Room Check: दायरे में घूम रहे बाजार में आज रौनक लौटती हुई दिखाई दी। रिलायंस के दम पर निफ्टी 22150 के पार निकला। मंथली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में भी खरीदारी नजर आई। मिडकैप में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। बाजार की तेजी में दिग्गज रिलायंस का बड़ा योगदान रहा। GOLDMAN SACHS की रिपोर्ट के बाद शेयर करीब 4 परसेंट ऊपर चढ़ गया। GOLDMAN SACHS ने लक्ष्य 2,925 से बढ़ाकर 3400 किया। ब्रोकरेज ने कहा 125 अरब डॉलर के कैपेक्स का अब रिटर्न मिलेगा। वहीं ABB इंडिया पर UBS की रिपोर्ट के बाद शेयर 6 परसेंट ऊपर चढ़ गया। UBS ने लक्ष्य 40 परसेंट बढ़ाकर 5380 से बढ़ाकर 7550 किया। उधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भेल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर की दिग्गज कंपनी में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भेल (BHEL ) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक कैपिटल गुड्स शेयरों में रोलओवर बेहतर है। डीलर्स को शेयर का स्तर 250-255 रुपये तक जाने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें