डीलिंग रूम्स में आज एक स्टॉक में हुई खरीदारी, आईटी सेक्टर के इन दोनों दिग्गज स्टॉक्स में हुई बंपर बिकवाली

Dealing Room Check: MCX पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस एफएमसीजी कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 3700-3725 रुपये तक जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 3:34 PM
TCS और INFOSYS पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स की शेयर में बिकवाली करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 2-4% की गिरावट मुमकिन है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: नया शिखर बनाने के बाद निफ्टी में सुस्ती नजर आई। इसके बाद ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसला। RIL, TITAN, TCS और टेक महिंद्रा ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में बढ़त कायम देखने को मिली। रियल्टी और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। इसकी वजह से हिंदुस्तान कॉपर 8% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रियल्टी शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टी दो दिन में 10% से ज्यादा चढा। जेफरीज की रिपोर्ट के बाद वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में तेजी देखने को मिली। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज मणप्पुरम फाइनेंस और पीएनबी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    MCX

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एक्सचेंज के स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एमसीएक्स (MCX) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स को शेयर का स्तर 3700-3725 रुपये तक जाने की उम्मीद है।


    Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Choromondel International का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

    TCS, INFOSYS

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज आईटी सेक्टर के दो शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टीसीएस और इंफोसिस (TCS, INFOSYS) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजों से पहले HNIs ने शेयर में बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक IT शेयरों में 2-4% की गिरावट मुमकिन है। अप्रैल सीरीज में IT शेयरों में नए शॉर्ट बनते हुए दिखाई दिये हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।