Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Choromondel International का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22600, 22500 और 22400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48500, 48700 और 49000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48500, 48200 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 2:01 PM
Choromondel International पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में बॉश, ग्रैन्युअल्स इंडिया, लॉरस लैब्स, इंडिया सीमेंट्स और आरईसी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं कोलगेट, मैरिको, जायडस लाइफ, महानगर गैस और वोडाफोन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा हिंदुस्तान कॉपर, गोदरेज प्रॉपर्टीज, वेदांता, पेज इंडस्ट्रीज और एसबीआई कार्ड में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि सेल, टाटा पावर, डिक्सन टेक्नोलॉजी, इंफोसिस और कॉनकोर के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22600, 22500 और 22400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48500, 48700 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48200 और 48000 के स्तर पर नजर आये।


    ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    HDFC AMC 3700 की कॉल : खरीदें - 118 रुपये, टारगेट - 180 से 250 रुपये, स्टॉपलॉस - 90 रुपये

    LIC Housing Finance Future : खरीदें - 653 रुपये, टारगेट - 690/710 रुपये, स्टॉपलॉस - 630 रुपये

    Concor Future : खरीदें - 930 रुपये, टारगेट - 1000 रुपये, स्टॉपलॉस - 900 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Choromondel International

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Choromondel International पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Choromondel International की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 18 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 23 से 28 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।