ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Nalco पर LKP Securities के रूपक डे ने 184 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। FirstSource पर एंजेल वन के समित चव्हाण ने 207 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 216 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते LKP Securities के रूपक डे, एंजेल वन के समित चव्हाण और Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.35% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर समित चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 0.65% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 0.16% का रिटर्न दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Nalco
रूपक डे ने इस स्टॉक में 184 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 210 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 177 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
एंजेल वन के समित चव्हाण का कमाईवाला स्टॉकः BUY FirstSource
समित चव्हाण ने इस स्टॉक में 207 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 202 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 216 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY RBL Bank
जतिन गेडिया ने इसमें 259 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 275 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 255 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Cochin Shipyard
रूपक डे ने इस स्टॉक में 1131 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1110 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
समित चव्हाण ने इस स्टॉक में 166 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 161 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Metropolis Health
जतिन गेडिया ने इसमें 1753 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1825 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1714 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ramco Cements
जतिन गेडिया ने इसमें 849 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 927 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 834 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।