Dealing Roooms Check: आज बाजार बंद होने से पहले दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी दिख रही है। Q3 में अच्छे लोन ग्रोथ अपडेट्स से छोटे सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जबरदस्त रौनक नजर आई। CSB बैंक और साउथ इंडियन बैंक में 6 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। वहीं इंश्योरेंस कंपनियों में आज जोरदार तेजी नजर आई। HDFC LIFE, MAX FINANCIAL, ICICI PRU, ICICI LOMBARD 4-5 परसेंट तक दौड़े हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में डीलर्स अपने क्लाइंट्स को कौन से स्टॉक्स खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि डीलर्स ने IDFC और AXIS BANK पर दांव लगाने की सलाह दी है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स द्वारा फाइनेंशियल स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी गई। डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप में IDFC में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि शेयर 88-90 रुपये के स्तर तक जा सकता है। शेयर में आज HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है।
दूसरे स्टॉक के रूप में यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक पर दांव खेला। डीलर्स की एक्सिस बैंक पर पोजीशनल खरीदारी की राय है। उन्होंने कहा कि आज घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी करने की राय दी गई है। डीलर्स को लगता है कि एक्सिस बैंक में शॉर्ट टर्म में 50-60 की तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)