Get App

डीलर्स ने आज इन दो फाइनेंशियल स्टॉक्स में कराई बंपर खरीदारी, बैंकिंग स्टॉक में दिखेगी 50 से 60 रुपये की अपसाइड

छोटे सरकारी और प्राइवेट बैंकों में Q3 में अच्छे लोन ग्रोथ अपडेट्स से जबरदस्त रौनक नजर आई। साउथ इंडियन बैंक और CSB बैंक में 6 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। आज इंश्योरेंस कंपनियों के स्टॉक्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। HDFC LIFE, MAX FINANCIAL, ICICI PRU, ICICI LOMBARD 4-5 प्रतिशत तक चढ़े

Yatin Motaअपडेटेड Jan 03, 2023 पर 6:45 PM
डीलर्स ने आज इन दो फाइनेंशियल स्टॉक्स में कराई बंपर खरीदारी, बैंकिंग स्टॉक में दिखेगी 50 से 60 रुपये की अपसाइड
स्वान एनर्जी का शेयर 3 जनवरी को इंट्राडे में 8 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 337.80 रुपये पर पहुंच गया, जो उसका रिकॉर्ड हाई है

Dealing Roooms Check: आज बाजार बंद होने से पहले दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी दिख रही है। Q3 में अच्छे लोन ग्रोथ अपडेट्स से छोटे सरकारी और प्राइवेट बैंकों में जबरदस्त रौनक नजर आई। CSB बैंक और साउथ इंडियन बैंक में 6 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली। वहीं इंश्योरेंस कंपनियों में आज जोरदार तेजी नजर आई। HDFC LIFE, MAX FINANCIAL, ICICI PRU, ICICI LOMBARD 4-5 परसेंट तक दौड़े हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में डीलर्स अपने क्लाइंट्स को कौन से स्टॉक्स खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि डीलर्स ने IDFC और AXIS BANK पर दांव लगाने की सलाह दी है।

आईडीएफसी (IDFC)

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स द्वारा फाइनेंशियल स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी गई। डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप में IDFC में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि शेयर 88-90 रुपये के स्तर तक जा सकता है। शेयर में आज HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें