टू-व्हीलर और प्राइवेट बैंक के शेयर में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में मिलेगा बड़ा मुनाफा

HERO MOTO पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज टू-व्हीलर स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 6% बढ़ा है

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 5:12 PM
ICICI BANK पर डीलर्स ने खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 1025-1035 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली है। दोनों इडेक्स करीब 2 परसेंट तक फिसले। हालांकि सेंसेक्स निफ्टी फ्लैट कारोबार करते हुए दिखे। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 500 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई। तेज रफ्तार दिखा रही सरकारी कंपनियों का हाल आज बेहाल नजर आया। मुनाफावसूली के चलते निफ्टी PSE इंडेक्स 3 परसेंट से ज्यादा लुढ़का। PSU बैंक, OMCs, सरकारी मेटल कंपनियों में तेज गिरावट देखने को मिली। रेल शेयरों की रफ्तार में भी जोर का ब्रेक लगा। नतीजों के बाद RVNL 8 परसेंट टूटा। रेलटेल, IRFC, RITES में भी तेज गिरावट नजर आई। इधर नतीजों के बाद PFC का शेयर 11 परसेंट टूटा। लगातार चढ़ रहे डिफेंस शेयरों पर ब्रेक लगा। आज BEML 8 परसेंट लुढ़का। शिपिंग कॉरपोरेशन में भी 7 परसेंट की गिरावट नजर आई। वहीं HAL का शेयर 5 परसेंट नीचे गिरा। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में बुलिश राय दी। डीलर्स ने हीरो मोटो कॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    HERO MOTO CORP

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने दिग्गज टू-व्हीलर स्टॉक में बुलिश राय दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को हीरो मोटो कॉर्प में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST की रणनीति यानी कि आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 6% बढ़ा है। आज नतीजों से पहले HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।

    Top F&O Calls: Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, ACC का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा


    ICICI BANK

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने आज प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक के शेयर में बुलिश नजरिया अपनाया। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 1025-1035 के लक्ष्य संभव हैं। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 2% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।