Top F&O Calls: Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, ACC का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

Top F&O Calls: NIFTY में 21700, 21800 और 22000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 45300, 45500 और 46000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 45300, 45500 और 46000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 1:58 PM
ACC पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 2640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top F&O Calls:  सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। आज सेंसेक्स में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एनटीपीसी, एमएंडएम, टाटा स्टील, इंफोसिस, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान में नजर आये। आज निफ्टी में कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को, एनटीपीसी, टाटा स्टील के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। मिडकैप की बात करें तो बिरला कॉर्प, आरती इंडस्ट्रीज, सीमेक, थर्मेक्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और श्री सीमेंट के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45300, 45500 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45300, 45500 और 46000 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 3 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    ACC Future : खरीदें - 2625 रुपये, टारगेट - 2715 रुपये, स्टॉपलॉस - 2570 रुपये

    Indian Hotels Future : खरीदें - 533 रुपये, टारगेट - 555 रुपये, स्टॉपलॉस - 520 रुपये

    SBI Future : खरीदें - 713 रुपये, टारगेट - 740 रुपये, स्टॉपलॉस - 700 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः ACC

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने ACC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि ACC की फरवरी की एक्सपायरी वाली 2640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 84 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 66 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।