Dealing Room Check: बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़ककर 21400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा रही जबकि मिडकैप इंडेक्स भी फिसल गये। NBFCs और मेटल कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसले। हालांकि सरकारी बैंक, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी लौटते हुए दिखाई दी। अच्छे नतीजों के दम पर कमजोर बाजार में भी ऑरेकल फाइनेंस में 22% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। आज ये स्टॉक वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद LTIMINDTREE का शेयर 10% से ज्यादा टूटा। ये स्टॉक आज वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं बिजली मंत्री आर के सिंह के पूरे देश में एक रेट पर बिजली के बयान से IEX में शुरू हुई बिकवाली नहीं थम रही है। दूसरे दिन शेयर में 6% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। ये शेयर दो दिन में 16% से ज्यादा फिसल गया। इस बीच आज डीलर्स ने टाटा कम्यूनिकेशन और कैन फिन होम्स के शेयर में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। दोनों स्टॉक्स में डीलर्स ने खरीदारी करवाई।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के स्टॉक पर अपना दांव खेला। डीलर्स ने कहा कि टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर में डीलर्स ने बुलिश नजरिया अपनाया है। डीलर्स की अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने कहा कि इसमें लक्ष्य के रूप में 1770-1780 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे। डीलर्स के मुताबिक Q3 नतीजों के बाद घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी हुई हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज रियल्टी कंपनी के स्टॉक में दांव लगाया। यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने कैन फिन होम्स के शेयर में भी खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में HNIs ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 800-810 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिलेंगे। शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 2% घटा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)