Get App

डीलर्स ने बाजार में गिरावट के बीच इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में होगा जोरदार मुनाफा

TATA COMMUNICATION पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस शेयर में बुलिश नजरिया अपनाया है। डीलर्स की अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने कहा कि 1770-1780 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे

Yatin Motaअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 3:38 PM
डीलर्स ने बाजार में गिरावट के बीच इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में होगा जोरदार मुनाफा
CAN FIN HOMES पर डीलर्स ने आज खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में 800-810 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिलेंगे

Dealing Room Check: बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़ककर 21400 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा रही जबकि मिडकैप इंडेक्स भी फिसल गये। NBFCs और मेटल कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा फिसले। हालांकि सरकारी बैंक, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी लौटते हुए दिखाई दी। अच्छे नतीजों के दम पर कमजोर बाजार में भी ऑरेकल फाइनेंस में 22% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। आज ये स्टॉक वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद LTIMINDTREE का शेयर 10% से ज्यादा टूटा। ये स्टॉक आज वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं बिजली मंत्री आर के सिंह के पूरे देश में एक रेट पर बिजली के बयान से IEX में शुरू हुई बिकवाली नहीं थम रही है। दूसरे दिन शेयर में 6% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। ये शेयर दो दिन में 16% से ज्यादा फिसल गया। इस बीच आज डीलर्स ने टाटा कम्यूनिकेशन और कैन फिन होम्स के शेयर में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। दोनों स्टॉक्स में डीलर्स ने खरीदारी करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टाटा ग्रुप के स्टॉक पर अपना दांव खेला। डीलर्स ने कहा कि टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर में डीलर्स ने बुलिश नजरिया अपनाया है। डीलर्स की अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने कहा कि इसमें लक्ष्य के रूप में 1770-1780 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे। डीलर्स के मुताबिक Q3 नतीजों के बाद घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी हुई हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 3% बढ़ा है।

Tata Motors का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें