Get App

फाइनेंस और फार्मा स्टॉक्स में डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा मोटा मुनाफा

Bajaj Finance पर यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। इसके कल नतीजे आयेंगे। इससे पहले डीलर्स ने इस शेयर में BTST रणनीति अपनाने की सलाह दी है। F&O सेगमेंट में इस शेयर में नई खरीदारी हुई है। इस शेयर में HNIs द्वारा आज खरीदारी देखने को मिली है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 9:18 PM
फाइनेंस और फार्मा स्टॉक्स में डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, शॉर्ट टर्म में मिलेगा मोटा मुनाफा
Zydus Life पर भी डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 540-550 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य नजर आ सकते हैं

हाई वोलैटिलिटी के बीच कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार दायरे में कारोबार करता दिखाई दिया। बायोकॉन Biologics में सीरम Institute निवेश दोगुना करेगी। 15 करोड़ डॉलर का लोन इक्विटी मे कन्वर्ट होगा। बायोकॉन की CMD किरण मजूमदार ने कहा डील में वैक्सीन का पूरा पोर्टफोलियो शामिल है। ये डील 600 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर हुई है। वहीं CROMPTON में टॉप मैनेजमेंट बदलने से बाजार नाखुश दिखाई दिये। ये शेयर 10 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गया। नए CEO प्रोमीत घोष के अनुभव को लेकर बाजार चिंतित नजर आया। ऐसे में आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में किन दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी या बिकवाली हुई। इसका पता लगाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज बजाज फाइनेंस और जायडस लाइफ पर खरीदारी करने की राय डीलिंग रूम्स में दी गई।

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। कल नतीजों से पहले डीलर्स की इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इस शेयर में F&O सेगमेंट में नई खरीदारी हुई है। इसके साथ ही इसमें HNIs ने आज खरीदारी की है।

बाजार में दायरे में कारोबार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें