बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि PSU बैंक इंडेक्स, मेटल, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में तेजी देखने को मिली। कल नतीजों से पहले बजाज फाइनेंस का शेयर ढ़ाई परसेंट चढ़ा। Q4 में कंपनी की आय 24 परसेंट और मुनाफा 28% बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। मारुति के भी अच्छे नतीजों की उम्मीद की जा रही है। कंपनी का मुनाफा 50% और आय 23 परसेंट बढ़ने की उम्मीद है। वहीं यूनिकेम लैब डील के बाद इप्का का शेयर 10% टूटा। कंपनी का शेयर 3 साल के निचले स्तरों पर पहुंच गया। इस बीच सेकंड हाफ में आज बाजार में एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट टर्म में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, कैन फिन होम्स और चोला इनवेस्टमेंट के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 920 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.55 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा स्टील के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 110/112 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 105 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 107 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trader & Market Expert के अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Can Fin Homes
Trader & Market Expert के अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में कैन फिन होम्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 585 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 578 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 595/600 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
William O'Neil के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Chola Investment
William O'Neil के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज चोला इनवेस्टमेंट के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 840 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )