डीलर्स ने आज इन 2 शेयर्स में कराई बंपर खरीदारी, 60 रुपये चढ़ सकता है ये कैपिटल गुड्स स्टॉक

M&M Finance पर यतिन मोता ने कहा कि आज इस शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। डीलर्स ने इस फाइनेंशियल शेयर का लक्ष्य 235-240 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक आज बैंक और NBFC शेयरों में शॉर्ट कवरिंग होती हुई दिखी है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 9:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
L&T के स्टॉक में डीलर्स ने पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक ये शेयर 40 से 60 रुपये तक चल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी और बजाज फाइनेंस की वजह से बाजार में जोश देखने को मिला। रिलायंस पर CLSA के 2970 के टार्गेट से रिलायंस इंडस्ट्रीज जोश में दिखाई दिया। ये शेयर करीब 3% उछला। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों में भी CLSA की रिपोर्ट से अच्छी खरीदारी नजर आई है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयर में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा एक्शन एमएंडएम फाइनेंस (M&M Finance) और L&T (एलएंडटी) में देखने को मिला। इन दोनों स्टॉक्स पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दांव लगाने की सलाह दी है।

    M&M Finance

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज एमएंडएम फाइनेंस के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी की राय दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 235-240 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि आज बैंक और NBFC शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है।

    Shriram Finance में सस्ता ऑप्शन करायेगा मोटी कमाई, एफएंडओ में इन 3 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से मिलेगा मुनाफा


    L&T

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एलएंडटी के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि ये स्टॉक 40 से 60 रुपये तक चल सकता है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने कैपिटल गुड्स सेक्टर में खरीदारी की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।