Shriram Finance में सस्ता ऑप्शन करायेगा मोटी कमाई, एफएंडओ में इन 3 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से मिलेगा मुनाफा

NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39000, 39500 और 39700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 39500, 39400 और 39000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये। NIFTY में 16900, 17100 और 17200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 1:34 PM
Shriram Finance पर शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी मार्च की एक्सपायरी वाली 1300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर इसमें 9 रुपये से लेकर 15 रुपये के टारगेट दिखेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Share Market News: बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड कायम नजर आ रहा है। निफ्टी 17 हजार 50 के लेवल के ऊपर टिकने में कामयाब होता दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आ रही है। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 17100 के करीब पहुंचा। RIL, ICICI BANK, L&T और बजाज फाइनेंस ने बाजार में जोश भरा। जबकि बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखाई है। इस दौरान मिडकैप इंडेक्स 100 अंकों से ज्यादा ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने चैनल से बात की। उन्होंने इस दौरान शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16900, 17100 और 17200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39000, 39500 और 39700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39500, 39400 और 39000 के स्तर पर नजर आये।


    शेयर बाजार में अपनी रणनीति से 1 एक्सपर्ट ने पहले दिन कमाया 5% रिटर्न, आज इन 3 स्टॉक्स पर लगाया दांव

    प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Bank of Baroda Future : खरीदें - 1624 रुपये, टारगेट - 171/174 रुपये, स्टॉपलॉस - 158 रुपये

    ABB India Future : खरीदें - 3318 रुपये, टारगेट - 3380 रुपये, स्टॉपलॉस - 3290 रुपये

    Vedanta Future : खरीदें - 282 रुपये, टारगेट - 295 रुपये, स्टॉपलॉस - 278 रुपये

    शिल्पा राउत का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शनः Shriram Finance

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Shriram Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Shriram Finance के मार्च की एक्सपायरी वाली 1300 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 5.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 9/15 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।